अहमदाबाद.
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह द्वारा अपनी चुनावी सभाओं में ‘मौत का सौदागर’ और ‘हिंदू आतंकवाद’ जैसी टिप्पणियों के बाद गुजरात में कांग्रेस के विरुद्ध एसएमएस अभियान शुरू हो गया है।
छह पंक्तियों का यह संदेश ‘वंदे गुजरात’ द्वारा भेजा जा रहा है। इसमें लिखा है कि ‘सोनिया बेन बोले, गुजरात मा मौत ना सौदागर छे, दिग्विजय सिंह बोले, गुजरात मा हिंदू टेररिस्ट छे, आ छे कांग्रेस नू सेकुलेरिज्म, आवे जवाब देशे गुजरात!’