bhaskar Web English
HomeManoranjanTelly Talk Telly Talk

सृजिता की वाह भई वाह

पहले वे डॉक्टर बनना चाहती थीं, फिर इंजीनियर और बाद में जर्नलिस्ट, उनकी महत्वाकांक्षाएं बच्चों की तरह बदलती रहीं। लेकिन अब एक प्राइमटाइम सीरियल(हाल ही में सृजिता की वाह भई वाहसहारा वन पर लांच हुए ‘अन्नू की हो गई वाह भई वाह’) में लीड किरदार निभा रहीं अट्ठारह वर्षीय बंगाली बाला सृजिता डे ने लगता है ग्लैमर जगत में ही नाम कमाने की ठान ली है।

इस इंडस्ट्री में अपने पहले अनुभव के बारे में सृजिता ने बताया, ‘मेरा कजिन बालाजी टेलीफिल्म्स में काम करता है। एक दिन उसने बालाजी में ऑडिशन होने की जानकारी दी। मैंने भी ऑडिशन में हिस्सा लिया और स्टार प्लस के सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ तथा ‘करम अपना अपना’ के लिए मुझे चुन लिया गया।’ हालांकि इन सीरियलों से सृजिता को ज्यादा फायदा नहीं हुआ। इसके बाद उनके पास ‘अन्नू’ का प्रस्ताव आया जो केंद्रीय किरदार है।

सृजिता के मुताबिक पहले वे इस इंडस्ट्री में नई थीं, इसलिए इसके बारे में ज्यादा नहीं जानती थीं। पहले तो उन्हें यह तक पता नहीं था कि ‘क्लोज-अप’ और ‘मास्टर शॉट’ का मतलब क्या है। वे अपनी संवाद अदायगी को लेकर भी नर्वस हो जाया करती थीं। अब धीरे-धीरे उनका आत्मविश्वास बढ़ गया है और ‘अन्नू’ के लिए उन्होंने पहले की अपेक्षा कहीं अधिक सहजता से कैमरा फेस किया।

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान और फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी की दीवानी सृजिता का मानना है कि धैर्य और कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: