bhaskar Web English
HomeManoranjanTelly Talk Telly Talk

अब जी नेक्स्ट

दर्शकों को मनोरंजन का और एक तोहफा देते हुए जी नेटवर्क ‘जी नेक्स्ट’ की शुरुआत करने जा रहा है। जी के प्रमुख सुभाष चंद्रा ने बताया कि आज के युवाओं को देखते हुए pyar-ishq-mohabbatहम ‘जी नेक्स्ट’ की शुरुआत कर रहे हैं। इस चैनल पर युवाओं को भारतीय संस्कृति के साथ ही आधुनिकता का भी संगम देखने को मिलेगा। सत्रह दिसंबर से जी का यह नया चैनल शुरू हो रहा है।

‘दिल वही धड़कन नई’ टैग लाइन से शुरू हो रहे इस चैनल पर ‘एक थी राजकुमारी’, ‘झूमे जिया रे’, ‘प्यार इश्क मोहब्बत’, ‘सिंपली सपने’, ‘यहां के हम सिकंदर’, ‘अरेस्टेड बाई राखी’ और ‘जिंदादिल’ धारावाहिकों की शुरुआत हो रही है, जिनका निर्माण टोनी और दीया सिंह, सिनेविस्टा, बैग फिल्म्स, फेस एंटरटेनमेंट और जी की इनहाउस क्रिएटिव टीम कर रही है।

टोनी और दीया सिंह ने बताया कि जी के साथ उनका पुराना रिश्ता है। जब इसकी शुरुआत हुई थी उस वक्त उन्होंने इसके लिए धारावाहिक बनाए थे। ‘जी नेक्स्ट’ पर ही प्रकाश मेहरा के बेटे अदाई मेहरा भी अपना पहला धारावाहिक लेकर आ रहे हैं। ‘सिंपली सपने’ धारावाहिक में वह चार लड़कियों की कहानी दिखाने जा रहे हैं।

‘जी नेक्स्ट’ के बिजनेस हेड पुनीत गोयनका ने बताया कि उनके लिए यह बेहद प्रसन्नता की बात है कि वह दूसरी पीढ़ी के दर्शकों के लिए नया चैनल पेश कर रहे हैं। उन्होंने simply-sapneyकहा कि जी नेक्स्ट से टीवी माध्यम में एक नई क्रांति होने जा रही है।

मनोरंजन चैनलों की इस होड़ में उनके नए चैनल के टिकने के सवाल पर सुभाष चंद्रा ने कहा कि यहां हर चैनल के लिए जगह है। जो चैनल अच्छे कार्यक्रम देगा वही आगे चलता रहेगा। छोटे परदे पर हमारा अपना एक अलग स्थान है और इसी स्थान को हम बरकरार रखेंगे। जी नेक्स्ट के साथ अनुभवी लोग जुड़े हैं, जिससे यह चैनल कम समय में ही दर्शकों में अपनी छाप छोड़ने में सफल होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: