bhaskar Web English
HomeNewsNational National

हां! मैंने मारा अभिषेक को

गुड़गांव: अपने ही सहपाठी को गोलियों से भून देने वाले यूरो इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा आठ के छात्रों को अपने किए पर शायद ही कोई पछतावा हो। उसने गुरुवार को सेक्टर 40 स्थित पुलिस स्टेशन में बेझिझक स्वीकार किया कि उसने ही अभिषेक को मारा है।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा की आईटी सिटी नाम से प्रसिद्ध इस शहर की एक प्रतिष्ठित स्कूल के दो छात्रों ने अपने साथी अभिषेक त्यागी की सिर्फ इसलिए 4 गोलियां मारकर हत्या कर दी क्योंकि वह शारीरिक रूप से बलिष्ठ था और पिछले दो माह से उन दोनों को लगातार पीट रहा था। उन्हॊनॆ

गुड़गांव पुलिस आयुक्त मोहिंदर लाल ने हत्यारे की स्वीकारोक्ति के बारे में बताया कि अभिषेक उन्हें हमेशा चिढ़ाया करता था इसलिए उन दोनों इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। हत्यारों ने पुलिस को बताया कि मृतक उनका दुश्मन नहीं था। वे उससे स्कूल की रेसेस के वक्त ही रोज मिलते थे या फिर स्कूल की छुट्टी के बाद। वे आठवीं के बी सेक्शन में थे उनकी कक्षा भूतल पर थी, जबकि इसी दर्जे के ए सेक्शन में पढ़ने वाले अभिषेक की कक्षा दूसरे तल पर थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: