HomeNewsNational National

स्कूल गोलीकांड: मुख्य आरोपी का पिता गिरफ्तार

गुड़गांव. यूरो इंटरनेशनल स्कूल हत्याकांड के मुख्य आरोपी आकाश यादव के पिता आजाद सिंह को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। वे घटना के बाद से फरार थे।

हत्या में इस्तेमाल की गई रिवाल्वर भी उनकी ही बताई गई थी। वहीं दो दिन तक बंद रहने के बाद स्कूल खुल गया है। इस बीच एक टीवी चैनल के अनुसार हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर अवैध था, जिसे आकाश अपने घर से लाया था।

पुलिस ने आजाद सिंह पर पहले आर्म्स एक्ट के तहत लापरवाही का मामला दर्ज किया था। इस बीच यूरो इंटरनेशनल स्कूल पुलिस सुरक्षा के बीच खोला गया। छात्र-छात्राओं का डर दूर करने के लिए स्कूल प्रबंधन ने सात मनोवैज्ञानिक बुलाए थे।

स्कूल के चेयरमैन सतबीर यादव ने बताया कि छात्र-छात्राओं की समस्याएं जानने के लिए नियमित रूप से स्कूल में काउंसलिंग कराई जाएगी। बच्चों की हाजिरी 65 प्रतिशत रही। मनोवैज्ञानिकों ने बारीकी से बच्चों के दिल की बात जानी।

संबंधित खबरें
* सहपाठी को स्कूल में गोलियों से भून डाला





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: