HomeNewsIndians Abroad Indians Abroad

लुसियाना में दो भारतीय छात्रों की हत्या

लुसियाना: अमेरिका के लुसियाना राज्य में दो भारतीय मूल के छात्रों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। स्थानीय अधिकारियों ने आशंका जताई की दोनों की लुसियाना विवि में दो भारतीय छात्रों की हत्या  हत्या उनके घर में बलपूर्वक प्रवेश करके की गई। दोनों छात्र आंध्र प्रदेश से थे और उनके नाम चंद्रशेखर रेड्डी(कुरनूल) और किरण कुमार ( करीम नगर) बताए गए हैं।

चंद्रशेखर रेड्डी कोम्मा और किरण कुमार आलम लुसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहे थे। चंद्रशेखर बायोकेमिस्ट्री में और किरन केमेस्ट्री में डॉक्टरेट कर रहे थे। इनके शव एडवर्ड गे कांपलेक्स में स्थित एक अपार्टमेंट में पाए गए।

इस वारदात के लिए अभी तक किसी भी संदेही की पहचान नहीं की जा सकी है। इमरजेंसी एलर्ट सिस्टम से जुड़े अपने साथी छात्रों को एक टेक्स्ट मैसेज भेजा गया था जो सभी को नहीं मिल सका। इसकी वजह तलाशी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने ई-मेल, वाइसमेल और यूनिवर्सिटी की वेबसाइट में एक मैसेज भी पोस्ट किया है। वर्जीनिया टेक में हुए 32 लोगों को गोली से भूने जाने की हृदयविदारक घटना के बाद अमेरिका के अधिकांश विवि में इस तरह के इमरजेंसी एलर्ट सिस्टम लगाए गए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: