HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

पुलिस का सिरदर्द बनी डकैती

पानीपत. गोहाना रोड स्थित अग्रवाल कालोनी में लूटपाट के बाद बच्चे को छत से फेंकने के मामले में शुक्रवार मधुबन क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच की। क्राइम ब्रांच ने मौके पर मौजूद महिला से पूछताछ करने का प्रयास किया मगर महिला के बेहोश होने के कारण बयान नहीं हो सके। जांच टीम का मानना है कि महिला का बार-बार बेहोश होना मामले को संदिग्ध बना रहा है। शनिवार को क्राइम टीम के डाक्टर महिला से पूछताछ करने के लिए मौके का मुआयना करेंगे।

गौरतलब है कि वीरवार को महिला को अकेला पाकर एक बदमाश घर में घुस गया। महिला को चाकू दिखाकर उसने पहले सोने के जेवरातों पर हाथ साफ किया और महिला के शोर करने पर उसने ढाई साल के बच्चे को छत से फेंककर दिया। बच्चे की हालत गंभीर है। वीरवार को देर रात पुलिस ने मधुबन से डाग स्काउड व फिंगर प्रिंट एक्पर्ट को बुलाया और जांच की।

रुचि (28)पत्नी प्रवीन शाम के समय देवर नवीन के लड़के समयक (ढाई साल) के साथ घर में थी। किसी ने आकर दरवाजा खटखटाया। दरवाजे खोलने पर बदमाश अंदर घुस गया और वारदात को अंजाम दिया।

डकैती का आरोपी गिरफ्तार
सीआईए-1 प़ुलिस ने शुक्रवार को प्रवीन उर्फ सोनू पुत्र प्रेमसिंह निवासी रोजला जिला जींद को डकैती के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को खिलाफ डकैती व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस की पूछताछ में प्रवीन ने शहर में सुभाष निवासी पुरखास, बल्ली निवासी अलुपुर, मनोज निवासी जिंदरान रोहतक, कुलदीप निवासी निठाना, सुनील निवासी अहर व जोगिन्द्र निवासी विकास नगर के साथ मिलकर 3 अप्रैल को पानीपत के एक मकान में डकैती की घटना को अंजाम दिया था।

आरोपियों ने एक पर्स, मोबाइल फोन, घड़ी व एक सोने की चैन लूटी थी। प्रवीन ने मनदीप निवासी रोजला जींद के साथ मिलकर कुछ दिन पहले उकलाना मंडी से बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल लूटना स्वीकार किया है।

आरोपी ने गांव लाखन माजरा से बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल लूटना स्वीकार किया है। प्रवीन ने भोलू लोहार निवासी रोहतक के साथ मिलकर तीन माह पहले सूर्या नगर रोहतक निवासी जगमाल की हत्या करना कबूला है। इसके बाद राकेश निवासी चिड़ी रोहतक के साथ मिलकर इंडिका कार छीनना स्वीकार किया है।

अवैध हथियार संग एक काबू
समालखा. गुरुवार रात को मनाना रोड पर गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को 315 बोर के कट्टे सहित धर दबोचा। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक जब गुरुवार को देर रात सीआईए-2 पुलिस टीम मनाना रोड पर गश्त कर रही थी तो इसी दौरान वहां पर खड़ा एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। जिस पर पुलिस ने उसको कुछ दूरी तक भागकर धर दबोचा। युवक ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम दतौली वासी जयपाल बताया है। पुलिस युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है।

हत्यारोपी को पकड़ा
सनौली. थाना बपौली पुलिस ने शुक्रवार को एक वर्ष पूर्व ट्रैक्टर चालक की हत्या के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस इरफान पुत्र रकीब निवासी पावटी कलां मुजफ्फरनगर यूपी को शुक्रवार को प्रोडक्शन वारंट पर लाई। यूपी पुलिस ने किसी मामले में इरफान को गिरफ्तार किया था। आरोपी को पुलिस ने जिला न्यायालय में पेश किया।

कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर दिया है।गौरतलब है कि 30-31 अक्टूबर की मध्य रात्रि को गांव शिमला गुजरान के पास तीन युवकों ने ट्रैक्टर चालक शिवकुमार निवासी कैराना की हत्या कर लूटपाट की थी। पुलिस ने हत्या के मामले में शमशद, अरसद व इरफान निवासी पावटी कलां कैराना पर मामला दर्ज किया था। पुलिस शमशाद व अरसद को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: