जयपुर. संतोकबा दुर्लभजी अस्पताल में गुरुवार रात को हुए धमाके में देशी बम का उपयोग नहीं किया गया था। पुलिस को वहां सूतली बम (पटाखे) मिले थे। पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज प्रथम पी.के.सिंह तथा एफएसएल के निदेशक डॉ. बी.बी. अरोड़ा ने बताया कि विस्फोट के बाद वहां तीन सूतली बम (पटाखे) मिले थे।
ऐसे सूतली बमों को दीपावली तथा अन्य उत्सवों पर आतिशबाजी के लिए काम में लिया जाता है। आई जी ने बताया कि घटनास्थल पर तीन बोतलों में पेट्रोल भी मिला है। बरामद सूतली बमों की जांच के बाद ये बाजार में किसी पटाखे की दुकान से खरीदे हुए लगते हैं।