HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

खड़े प्लेन में काटे 8 घंटे

जयपुर. दिल्ली में घने कोहरे के कारण दुबई से दिल्ली होकर जयपुर आने वाले विमान को सीधे सांगानेर एयरपोर्ट उतारे जाने से अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। खड़े प्लेन में काटे 8 घंटे दिल्ली के यात्रियों ने सड़क मार्ग से जाने से इनकार कर दिया और वे करीब 8 घंटे विमान में बैठे रहे, वहीं इसी विमान से मुंबई जाने वाले यात्रियों को दूसरे निजी विमान से रवाना किया गया।

हुआ यूं कि दुबई से एयर इंडिया की फ्लाइट आईसी-896 दिल्ली होते हुए जयपुर आती है। दिल्ली में घने कोहरे के कारण इसे सुबह 5.05 बजे यहां सांगानेर एयरपोर्ट पर उतार दिया गया। यहां जयपुर के 29 यात्री तो उतर गए, लेकिन दिल्ली जाने वाले 108 यात्रियों ने उतरने से मना कर दिया। चूंकि यही विमान जयपुर आकर डोमेस्टिक फ्लाइट के रूप में 7.45 बजे मुंबई के लिए उडान भरता है। ऐसे में मुंबई जाने वाले 44 यात्री भी एयरपोर्ट पहुंच गए और इसी विमान में सवार होने लगे।

दूसरी ओर, एयरलाइंस के अधिकारी दिल्ली के यात्रियों को सड़क मार्ग से भेजने के लिए समझाइश करते रहे, लेकिन केवल 20 यात्री ही सड़क मार्ग से जाने को राजी हुए। मुंबई जाने वाले यात्रियों को जब यह पता लगा कि दिल्ली के यात्री ही विमान से नहीं उतर रहे हैं तो वे विमान कंपनी से रिफंड की मांग करने लगे। बाद में उन्हें अन्य निजी एयरलाइंस से मुंबई भेजा गया। दिल्ली वाले यात्रियों को दोपहर 1.20 बजे इसी विमान से भेजा गया।

कई और विमान भी लेट हुए
दिल्ली में कोहरे के कारण जयपुर आने वाले कुछ और विमान भी लेट हुए। किंगफिशर की जयपुर-गोवा-बेंगलूर फ्लाइट संख्या आईटी-६११ भी लेट हुई, जबकि जेट एयरवेज की दिल्ली-जयपुर-उदयपुर-मुंबई फ्लाइट निरस्त कर दी गई। डेक्कन एयरवेज की डीएन- ६क्६ दिल्ली-जयपुर-मुंबई और डीएन- ५क्१ मुंबई-जयपुर-दिल्ली भी लेट हुई।

उदयपुर जाने वाली फ्लाइट संख्या डीएन-५क्२ भी निर्धारित समय से करीब एक घंटा लेट थी।

एयरपोर्ट पर रही भीड़-भाड़
शुक्रवार सुबह जयपुर होकर आने-जाने वाली ज्यादातर विमानों के लेट, रीशेड्यूल या निरस्त होने के कारण एयरपोर्ट के अंदर और बाहर परेशान यात्री और उन्हें छोड़ने आए रिश्तेदारों को फ्लाइट्स लेट होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। फ्लाइट्स लेट होने की सूचना मिल जाने के कारण कई एयरहोस्टेस और यात्री एयरपोर्ट के बाहर ही खड़े रहे। जो लोग अंदर चले गए थे वे भी लाउंज में टीवी देखते रहे। हर कोई यही पूछ कर था ‘दिल्ली में कोहरा हटा या नहीं?’





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: