HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

युवती का अपहरण कर दुष्कर्म

जयपुर. त्रिपोलिया बाजार से तीन युवक गुरुवार को दिन-दहाड़े एक परिचित युवती को कार में अगवा कर ले गए और सुनसान जगह में नशीला पदार्थ मिला जूस युवती का अपहरण कर दुष्कर्मपिलाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली। युवती का एसएमएस में उपचार चल रहा है।

पुलिस अधीक्षक (उत्तर) विशाल बंसल ने बताया कि कोतवाली थाना पुलिस को गुरुवार रात को अस्पताल से सूचना मिली थी कि 20 वर्षीया एक युवती को घायलावस्था में अस्पताल लाया गया है, जिसने दुष्कर्म होने की जानकारी दी है। थाना इंचार्ज अनिल सिंह अस्पताल पहुंचे और युवती के बयान लिए।

युवती ने बताया कि वह त्रिपोलिया बाजार में एक मोबाइल कंपनी की एजेंसी में काम करती है। गुरुवार को वह शाम करीब चार बजे अपने घर विद्याधर नगर जाने के लिए त्रिपोलिया बाजार में बस के इंतजार में खड़ी थी, वहीं इंडिका कार में उसका परिचित दुर्गेश शर्मा आया और उसे घर तक छोड़ने के बहाने बिठा लिया। कार में पीछे आनंद गुप्ता व लवली बैठे थे। तीनों उसे लेकर विश्वकर्मा की तरफ जाने लगे तो युवती ने विरोध किया, जब वह अपनी मां को फोन करने लगी तो दुर्गेश ने जान से मारने की धमकी देकर मोबाइल छीनकर बंद कर दिया।

कार विश्वकर्मा में एक स्थान पर रुकी और एक युवक मौसमी का जूस लेकर आया। युवती ने जूस पीने से मना कर दिया तो उन्होंने जबरन पिला दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। करीब डेढ़ घंटे बाद होश आने पर युवती ने खुद को एक्सप्रेस हाईवे पर पाया। तीनों परिचित युवक उससे ज्यादती कर चुके थे। वे उसे रात नौ बजे सोढाला चौराहे पर छोड़कर चले गए। तीनों ने युवती के पर्स में से 13 हजार रुपए भी निकाल लिए।

सहेली की मदद से घर पहुंची
बदहवास युवती ने रामनगर में रहने वाली अपनी सहेली को फोन कर सोढाला चौराहे पर बुलाया। उसकी दोस्त अपनी मां के साथ वहां आई, तो पीड़िता ने उन्हें आपबीती सुनाई। उन्होंने युवती को उसके घर विद्याधर नगर पहुंचाया। इसके बाद परिजन युवती को कांवटिया अस्पताल ले कर गए, जहां से उसे सवाई मानसिंह अस्पताल रैफर कर दिया गया।

अलग-अलग जगह से गिरफ्तार
पुलिस ने गुरुवार रात को ही मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर ली थीं। शुक्रवार दोपहर को आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी कार भी बरामद कर ली गई। पूछताछ में सामने आया है कि तीनों आरोपी पहले युवती के साथ मोबाइल कंपनी में काम कर चुके हैं। आरोपियों में बालानंदजी का रास्ता निवासी दुग्रेश शर्मा (23), कल्याणजी का रास्ता निवासी लवली उर्फ भुवनेश रस्तौगी (22) व पांच्यावाला निवासी आनंद गुप्ता (23) हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: