HomeNewsMetrosIndore Indore

सर्द मौसम के गर्म तेवर

इंदौर: इंदौर में दिनभर जनजीवन ठिठुरता रहा। शाम तक पूरे शहर पर हल्के कोहरे की चादर फैली रही। अधिकतम तापमान भी गुरुवार की अपेक्षा ४ डिग्री तक कम रहा। कोहरे के कारण जहां ट्रेनें एक से चार घंटे तक लेट रहीं वहीं विमानों की आवाजाही पर भी प्रभाव पड़ा। कोहरे की वजह से 6 उड़ाने प्रभावित हुईं। कोहरे का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि सुबह विजिबिलिटी (दृश्यता) एक किलोमीटर तक थी। जबकि सामान्य तौर पर यह 5-6 किलोमीटर तक होती है। उधर पूरे मालवा -निमाड़ अंचल में जनजीवन प्रभावित हुआ है। हर कोहरे के कारण ट्रेनें लेट चल रही हैं।

शहर तापमान में मासूम ठिठुरते स्कूल पहुंचे। सरकारी स्कूलों में सुबह की शिफ्ट में उपस्थिति पर भी असर पड़ा। कोहधार में दो दिन में तापमान करीब दो डिग्री कम हो गया। बुधवार को न्यूनतम 8.2 डिग्री रहा पारा शुक्रवार को 6.8 डिग्री रह गया। खंडवा में शुक्रवार सुबह कोहरा के कारण कई बच्चों को परिजन ने स्कूल ही नहीं भेजा। बड़वानी में दो दिन से चल रही ठंडी बयार ने बड़वानी को कंपा दिया है। शुक्रवार मौसम का सर्वाधिक ठंडा दिन रहा। सुबह नौ बजे तक कई स्थानों पर कोहरा छाया रहा। ट्रेनें हलके कोहरे के कारण कई जगह एक से पांच घंटे तक देरी से पहुंचीं।

कर्नाटक एक्सप्रेस एक घंटा जबकि काशी व कामायनी एक्सप्रेस पांच घंटा लेट बुरहानपुर पहुंचीं। तीन दिन से 30-31 डिग्री चल रहा पारा शुक्रवार को 26 डिग्री से आगे नहीं बढ़ पाया। न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री रहा। शीत लहर के कारण लोग दिनभर शाल-स्वेटर व मफलर डाले रहे। झाबुआ. पहाड़ी इलाके में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। यहां अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: