रायपुर: इंदौर को इको फ्रेंडली (प्रदूषण रहित) सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने इसे देश के उन सात शहरों में शामिल किया है, जहां प्रदूषणरहित बसें चलाई जाएंगी।
आवास एवं पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव पी. जाय ओमेन ने रायपुर में बताया कि ‘सस्टेनेबल अरबन ट्रांसपोर्ट ग्लोबल इनवारयमेंट फैसिलिटी’ (एसयूटीपी-जीईएफ) परियोजना के लिए अजमेर, न्यू रायपुर, अहमदाबाद, हैदराबाद, पुणो, मैसूर व जालंधर के साथ इंदौर को चुना गया है। यह परियोजना विश्व बैंक की मदद से संचालित की जाएगी।उल्लेखनीय है कि देश की राजधानी दिल्ली में भी सीएनजीसी बसें चल रही हैं।