HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

बगैर टोकन दिए ही करवा रहे ठेकेदार पार्किग

चंडीगढ़. सेक्टर-8, 9, 17, 22, 34 और 35 बी की पेड पार्किग को वीरवार और शुक्रवार ‘भास्कर’ ने वॉच किया। इस दौरान सभी में मार्क किए गए स्पेस से बाहर वाहन पार्क करने की अनियमितता मिली। इसकी वजह से वाहन चालकों को अपने वाहन बाहर निकालने के लिए बैक साइड में खड़ी कारों के हटने का इंतजार करना पड़ा।

कई वाहन चालकों ने तो मार्किग स्पेस से पीछे खड़े करवाए गए वाहनों पर ठेकेदार के कर्मचारियों से नाराजगी जाहिर की। वहीं, कई ने बताया कि उन्हें इस प्रकार की परेशानी रोजाना ही झेलनी पड़ती है। इस संबंध में कई बार निगम अधिकारियों को शिकायत की लेकिन कोई सुधार नहीं हो सका।

बिना टोकन दिए पार्किग
सेक्टर-34 और 22 बी की पार्किग में तो ठेकेदार के कारिंदे बगैर टोकन इश्यू किए वाहन पार्क करवा रहे थे। उन्होंने वर्दी भी नहीं पहन रखी थी। से.-8 सी, 9, 22 बी, 17, गुरुदेव स्टूडियो सीएमसी, एमओएच, साहिब सिंह, बैंक स्क्वेयर और एम्पायर स्टोर की पार्किग में भी एंट्री पॉइंट्स पर टोकन इश्यू नहीं किए जा रहे थे। ऐसा करके ठेकेदार पार्किग स्पेस में ज्यादा वाहन पार्क करवा रहे थे।

चेकिंग में मार्किग स्पेस से बाहर वाहन
नॉमिनेटेड काउंसलर एम.पी.एस. चावला के अनुसार उन्होंने एरिया काउंसलर और अधिकारियों को साथ लेकर पेड पार्किग्स को नियमित करने के लिए कई बार चेकिंग की। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की भी मदद ली गई। चेकिंग के दौरान तो ठेकेदार ने मार्किग स्पेस से बाहर लगे वाहनों को हटवाकर लाइन में पार्क करवा दिया था। उसके अगले दिन फिर वाहन मार्किग स्पेस से बाहर लगे हुए थे, टू व्हीलर्स की पार्किग में फोर व्हीलर्स लगे थे।

नहीं हो सकता कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल
ठेकेदार को जब पार्किग में वाहन खड़े करवाने के लिए और कर्मचारी रखने को कहा गया तो उसने नकारात्मक जवाब दिया। से.-9 के ठेकेदार ने कहा कि वाहन ऐसे ही पार्क करवाएंगे, निगम को पार्किग कैंसिल करनी है तो कर दे। निगम अधिकारियों के मुताबिक पार्किग सॉइट्स दोबारा ऑक्शन होने वाली हैं। ऐसे में पार्किग की कंडीशन्स का उल्लंघन करने वालों का कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल नहीं किया जा सकता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: