HomeNewsMetrosIndore Indore

उज्जैन में सगाई, डर्बन में शादी, लंदन में रिसेप्शन

Indore उज्जैन: इस्कॉन मंदिर में शुक्रवार को अप्रवासी भारतीय जोड़े ने सगाई की। उनकी शादी डर्बन में होगी तथा रिसेप्शन लंदन में। युवक का नाम निहार है और युवती का जाह्नवी। मंदिर के धार्मिक व सादगीपूर्ण माहौल में स्वामी भक्तिचारूजी महाराज ने दोनों की सगाई की रस्म पूरी कराई।

निहार के पिता द्वारकाधीश पारीख लास एंजिल्स(यूएसए) में सीए हैं। निहार उनकी कंपनी में सीईओ है। जाह्नवी के पिता श्यामलाल प्रभु साउथ अफ्रीका में इस्कॉन के संत हैं। वे स्वामी श्रील प्रभुपाद के शिष्य हैं और स्वामी भक्तिचारूजी महाराज के गुरुभाई। जाह्नवी बहुराष्ट्रीय बैंक में काम करती है। दोनों ने एक-दूसरे को पसंद किया और अपने परिवार के सदस्यों की सहमति से शादी करना तय किया। सगाई कार्यक्रम में उनके विदेशों में बसे व मुंबई निवासी रिश्तेदार शामिल हुए।

शहर को आमंत्रण- सगाई की रस्म अदायगी के बाद स्वामी भक्तिचारूजी महाराज का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए द्वारकाधीश पारीख की आंखें छलछला आईं। भरे गले से उन्होंने स्वामीजी के साथ पूरे नगर को 8 मई08 को डर्बन में होने वाली शादी व लंदन में आयोजित रिसेप्शन का आमंत्रण दिया। इसलिए उज्जैन में सगाई

निहार के पिता का कहना है उज्जैन भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली ही नहीं ससुराल भी है। उज्जैन की राजकुमारी मित्रवृन्दा के साथ उन्होंने विवाह किया था। भगवान को भी जीवन संगिनी के लिए दोबारा उज्जैन आना पड़ा था इसलिए सगाई के लिए इससे पवित्र स्थान दूसरा नहीं हो सकता। प्राधिकरण अध्यक्ष मोहन यादव भी सगाई में शामिल हुए। उन्होंने अमेरिका यात्रा के दौरान हमें उज्जैन का धार्मिक महत्व बताया था इसलिए मन में यहां आने की इच्छा थी। यहां हमारा कोई रिश्तेदार नहीं रहता।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: