bhaskar Web English
HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

सौ करोड़ लेकर लौटे सांसद सिद्धू

अमृतसर. sidhu प्रदेश सरकार से सौ करोड़ का चैक लेकर लौटे सांसद नवजोत सिंह सिद्धू, मेयर इंजीनियर श्वेत मलिक और विधायक अनिल जोशी न्यू अमृतसर के गेट पर जैसे ही पहुंचे, भीड़ और नेताओं में दूरी बनाए रखने के लिए गनमैनों और समर्थकों को खासी मशक्कत करनी पड़ी..आखिर नेताओं ने गाड़ी में बैठना ही उचित समझा।

शहर को मिले सौ करोड़ के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम से अकाली नेता दूर ही रहे। हालांकि अपने बयान में सिद्धू ने सभी को एक टीम का हिस्सा बताया, परंतु अकालियों की कार्यक्रम से दूरी साफ करती है कि उन्हें सिद्धू का सौ करोड़ का पैंतरा और उनकी जीत रास नहीं आई है। यही वजह रही कि अकाली विधायक, नेता यहां तक की सीनियर डिप्टी मेयर व पार्षद तक नहीं पहुंचे। हालांकि सभी को मेयर कार्यालय और सिद्धू की कोठी से फोन किए गए थे।

हाल ही की विस्तार रैली में अपना जलवा दिखा चुके, विधायक जोशी समर्थक स्वागत में भी सब पर भारी पड़े। हालांकि पार्षद सुखदेव सिंह चाहल, जुगल किशोर गुमटाला व पूर्व मेयर सुभाष शर्मा ने भी अपने समर्थकों के साथ सिद्धू के सामने हाजिरी भरने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

इस अवसर पर श्वेत मलिक, जोशी, भाजपा प्रदेश सचिव राजिंदर मोहन सिंह छीना, पार्षद अनुज सिक्का, पप्पू महाजन, सुखमिंदर सिंह पिंटू, सुखदेव सिंह चाहल, बलदेव राज बग्गा, सुभाष शर्मा, आनंद शर्मा, जुगल किशोर गुमटाला, वेणु शर्मा, राकेश भारद्वाज, अशोक सहगल, आकाश सेठी, श्रवण नैयर, सरबजीत सिंह शन्टी आदि उपस्थित हुए।

माथा टेका
सौ करोड़ का चैक लेकर सिद्धृ सीधा श्री दरबार साहिब और श्री दुग्र्याणा तीर्थ माथा टेकने पहुंचे। मेयर मलिक, विधायक जोशी व पार्षदों की टीम के साथ उन्होंने माथा टेका और टीम के साथ भविष्य में भी गुरुनगरी के विकास के प्रयास जारी रखने का प्रण लिया।

लोगों का विश्वास न टूटे : सिद्धू
सांसद सिद्धू ने कहा कि सौ करोड़ की एक मुश्त राशि ने नया इतिहास रचा है। शहरवासियों का भी विश्वास जागा है, जिन्हें आज तक सिर्फ ठगा जाता रहा है। शहर में भाजपा-अकाली विधायकों व निगम की अच्छी और ईमानदार टीम है, जो एक-एक पैसा शहर के विकास में लगाएगी। श्री दरबार साहिब माथा टेक यही अरदास की है कि श्री गुरुरामदास जी इतना बल और समर्था बख्शें की गुरुनगरी के लोगों के विश्वास पर खरा उतरता रहूं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: