भोपाल: पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी का असर राजधानी में शुक्रवार को दिखा। शहर सुबह से सर्द हवा की गिरफ्त में रहा और दिन भर कोहरा छाया रहा। दिन का तापमान एक दिन में पांच डिग्री नीचे आ गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, इससे पहले सबसे कम तापमान गुरुवार को 25.2 डिग्री दर्ज हुआ था। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। शनिवार को शहर में हल्की बारिश भी हो सकती है।