HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

प्राध्यापकों के 769 पदों पर होगी सीधी भर्ती

भोपाल: राज्य सरकार कॉलेजों में प्राध्यापकों के रिक्त पद भरने के लिए सीधी भर्ती पर से प्रतिबंध हटाने जा रही है। इसके तहत प्रदेश में सबसे ज्यादा खाली कला संकाय के 769 पदों पर भर्ती आगामी पांच साल में की जाएगी।पुलिस महकमे में कार्यपालिक पदों पर कार्यरत हवलदार-सिपाही के यात्रा भत्ते में बढ़ोतरी की जाएगी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सम्मान निधि में भी इजाफा किया जा रहा है। इन मुद्दों पर विचार के लिए राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आगामी सोमवार को होने जा रही है। मंत्रालय में अपराह्न् तीन बजे आयोजित बैठक में लगभग तेरह वर्ष बाद सरकारी कॉलेजों में प्राध्यापकों के खाली पदों को भरने के लिए सीधी भर्ती की जा रही है।

किस विषय के कितने पद-इसके तहत अर्थशास्त्र विषय के 88, भूगोल के 38, समाजशास्त्र के 47, राजनीतिशास्त्र के 80, ंिहंदी के 62 और इतिहास के 44 पद भरे जाएंगे। वर्तमान में कला संकाय में प्राध्यापकों के मंजूर पदों में से 769 पद खाली होने के कारण अतिथि विद्वानों से काम चलाया जा रहा है।

इन विद्वानों के वेतन-भत्तों पर सालाना 6 करोड़ रुपए का खर्च आ रहा है,जबकि 769 पद पर प्राध्यापकों की सीधी भर्ती करने से कुल 16 करोड़ रुपए का सालाना खर्च आएगा। इसमें से 6 करोड़ रुपए कम करने पर दस करोड़ रुपए का ही अतिरिक्त भार आएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने इन पदों को आगामी पांच वर्र्षो में भरने का प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव को कैबिनेट बदल भी सकती है। बताया जाता है कि इसके पहले वर्ष-1994 में प्राध्यापकों के पद पर सीधी भर्ती हुई थी।

कितना बढ़ेगा सिपाही-हवलदार का भत्ता एक अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव के तहत सरकार पुलिस महकमे के हवलदार के यात्रा भत्ते को 80 रुपए से बढ़ाकर 175 रुपए और सिपाही के भत्ते को 75 रुपए से बढ़ाकर 150 रुपए प्रतिमाह करने जा रही है। इससे सरकारी खजाने पर सालाना 5 करोड़ 87 लाख 67 हजार रुपए का अतिरिक्त भार आएगा। प्रदेश में वर्तमान में हवलदार के 13 हजार 441 और सिपाही 48 हजार 272 पद मंजूर हैं, इनके यात्रा भत्ते पर 5 करोड़ 63 लाख 48 हजार 160 रुपए का खर्च आता है।

सम्मान निधि दो हजार रुपए बढ़ेगी-आजादी की लड़ाई में भाग लेने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सम्मान निधि चार हजार रुपए प्रतिमाह से बढ़ाकर छह हजार रुपए प्रतिमाह की जाएगी। प्रदेश में वर्तमान में 1607 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है।

जनअभियान परिषद-परिषद के क्रियान्वयन वास्ते 448 पदों की मंजूरी। इनमें से 440 पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। प्रदेश के 313 ब्लाक में समन्वयक नियुक्त होंगे।

एक समन्वयक के वेतन-भत्तों पर प्रतिमाह पंद्रह हजार रुपए खर्च आएगा। इन पदों पर सालाना सात करोड़ रुपए से अधिक का भार आएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: