लुधियाना.
भास्कर समाचार पत्र समूह लुधियाना से शनिवार को अपना प्रकाशन शुरू कर रहा है। लुधियाना में प्रकाशन के साथ ही 10 राज्यों में दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह के संस्करणों की संख्या 40 हो जाएगी। शनिवार को लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल होंगे।
इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पवन कुमार बंसल, भाजपा के पंजाब प्रभारी बलबीर पुंज और सांसद सुखबीर सिंह बादल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
लुधियाना में संस्करण की शुरुआत के साथ ही दैनिक भास्कर अब पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ के क्षेत्र में आठ लाख प्रतियों के साथ सबसे ज्यादा प्रसार संख्या वाला अखबार हो गया है।