HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

अब प्रदेश में भी बिकेगा एथेनाल युक्त पेट्रोल

petrolभोपाल: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में पहली बार एथेनाल युक्त पेट्रोल की बिक्री शुरू हो रही है। यह काम आगामी साल में आरंभ हो जाएगा। राज्य सरकार द्वारा एथेनाल पर आयात कर कम करने के बाद पेट्रोलियम कंपनियों ने इसकी बिक्री की तैयारी कर ली है।

गन्ना के वेस्ट से बनाया जाने वाला एथेनाल बेहद ज्वलनशील पदार्थ होता है। पेट्रोल बेचने वाली कंपनियों के अनुसार पेट्रोल में पूरी तरह घुल जाने के बाद एथेनाल वाहन के माइलेज के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसे पर्यावरण के लिहाज से भी लाभकारी माना जाता है। क्योंकि इस पेट्रोल से कार्बन मोनो आक्साइड की सामान्य पेट्रोल की अपेक्षा काफी कम मात्रा निकलती है। फिलहाल केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने पेट्रोल कंपनियों को प्रति लीटर पेट्रोल में पांच मिली लीटर एथेनाल मिलाने की अनुमति दी है।

शुल्क से थी दिक्कत: हालांकि मध्यप्रदेश मे पिछले काफी समय से एथेनाल ब्लेंड वाले पेट्रोल की जरूरत महसूस की जा रही थी, लेकिन भारी आयात शुल्क के कारण ऐसा नहीं हो सका। राज्य सरकार अब तक एथेनाल पर प्रति लीटर साढ़े तीन रुपए आयात शुल्क लेती आई है। अब पेट्रोलियम मंत्रालय, तेल कंपनियों तथा राज्य सरकार के बीच चर्चा के अनेक दौर के बाद सरकार ने शुल्क की दर घटा कर एक रुपया प्रति लीटर करने का निर्णय लिया है। वाणिज्य कर विभाग के प्रमुख सचिव जीपी सिंहल ने इसकी पुष्टि की है।

कंपनियां भी तैयार: भारत में फिलहाल मुंबई और दिल्ली में एथेनाल युक्त पेट्रोल बेचा जा रहा है। राज्य सरकार के इस रुख के बाद पेट्रोलियम कंपनियों ने मध्यप्रदेश में भी यह पेट्रोल बेचने की तैयारी शुरू कर दी है।

इंडियन आयल के राज्य स्तरीय समन्वयक व महाप्रबंधक सुनील दीवान ने भास्कर को बताया कि मप्र सहित छत्तीसगढ़ में भी जल्दी ही इस पेट्रोल की बिक्री शुरू हो जाएगी।

ऐसे किया जाएगा सुरक्षितएथेनाल ब्लेंडेड पेट्रोल की सुरक्षित बिक्री के लिए पेट्रोल पंप के अंडर ग्राउंड टैंक के एयर पाइप में सिलिका जेल लगाई जाएगी। ताकि पंप के भीतर की नरमी पेट्रोल पर असर न डाल सके। उत्तर भारत में पिछले साल इस नमी के चलते एथेनाल पानी में घुल कर जम गया था।

कीमत पर असर नहींजानकारी के अनुसार पेट्रोल में एथेनाल मिलाए जाने के बावजूद उसकी कीमत पर असर नहीं होगा। पेट्रोल उसकी वर्तमान में प्रचलित दरों के अनुसार ही बेचा जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: