HomeNewsHaryanaHisar Hisar

मतदाता पहचान पत्र के लिए एक और मौका

हिसार. जो मतदाता विशेष फोटोग्राफी अभियान के तहत फोटो खिचवाने से वंचित रह गये हैं, वे 16 दिसंबर तक लघु सचिवालय की तीसरी मंजिल पर स्थित जिला चुनाव कार्यालय में नि:शुल्क फोटो खिंचवा सकते हैं।

डीसी दीप्ति उमाशंकर ने बताया कि यदि निर्धारित तिथि तक फोटोग्राफी के लिए उपस्थित होने में कोई मतदाता असमर्थ रहता है तो चुनाव कार्यालय कोई आगामी नोटिस दिए बिना उसका नाम मतदाता सूची से नाम काट देगा।

उन्होंने कहा कि जिले के ऐसे सभी मतदाता जिनके नाम फोटो मतदाता सूची-2007 में दर्ज हैं लेकिन फोटो संलग्न नहीं है, उनके लिये विशेष फोटोग्राफी अभियान दो से 14 नवंबर तक चलाया गया था। चुनाव विभाग द्वारा इन सभी मतदाताओं को बूथ स्तर पर अधिकारियों द्वारा निर्धारित दिन व स्थान पर नि:शुल्क फोटो खिचवाने संबधित नोटिस दिया गया था।

उन्होंने कहा कि इन सभी मतदाताओं को अपने खर्चे पर नि:शुल्क फोटो खिचवाने का यह अंतिम अवसर है, इसलिए सभी मतदाता जिनका फोटो मतदाता पहचान पत्र में अंकित नहीं है, वे अपना फोटो निर्धारित तिथि को अवश्य खिचवा लें।

बैठक आयोजित
हिसार. गांव किरतान में पंच सुरेश कुमार की विशेष उपस्थिति में बैठक हुई। बैठक की जानकारी देते हुए सुरेश कुमार ने बताया कि करनाल में आयोजित कांग्रेस की रैली में उपस्थित जनसमूह ने दिखा दिया कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही दलितों के सच्चे हितैषी हैं।

सरकार ने स्कूल एवं कॉलेजों में पढ़ने वाले दलितों के बच्चों के लिए उनके खाते में पैसा जमा कराने की योजना आरंभ की है। बैठक में धर्मवीर सिंह, रमेश कुमार, रवींद्र सिंह, राजेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, प्रेम कुमार आदि मौजूद थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: