HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

अब हुई 11 लाख की चोरी

नोखा. बीकानेर शहर में कारनामों को अंजाम देने के बाद चोरों ने नोखा में अपने हाथ दिखाए और एक बंद मकान में सेंधमारी कर 11 लाख रुपए के नकदी-जेवरात अब हुई 11 लाख की चोरीचुरा ले गए।

गुरुवार रात को नोखा के वार्ड 14 में पानमल पींचा के सूने मकान में सेंध लगाकर चोरों ने 11 लाख रुपए के नकदी व आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। हनुमानमल पींचा ने पुलिस को बताया कि चोर उसके भाई पानमल पींचा के मकान से 80 हजार रुपए नकद, चार किलो चांदी के बर्तन सहित लाखों रुपए के सोने के आभूषण ले गए। मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोरों ने घर में प्रवेश किया। उन्होंने अलमारी को काटकर उसमें रखा सामान चुराया। उसके बाद पास के कमरे, स्टोर व अंडरग्राउंड जहां भी माल मिला वहां उन्होंने आराम से हाथ साफ किया।

मकान मालकिन मैनादेवी ने बताया कि वह अपनी मां की तबियत पूछने गंगाशहर गई हुई थी और पीछे से यह घटना हो गई। मैनादेवी ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी के लिए आभूषण तैयार करवाए थे। सूचना मिलने पर एसआई नारायणसिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने चोरों के फिंगर प्रिंट भी लिए। घर के बाहर मिले चक्के के निशान से चोरों के गाड़ी में आने का अंदेशा लगाया जा रहा है।

दूसरी चोरी तहसील के ही सोमलसर गांव में हुई। खेमाराम जाट के खेत में खड़े ट्रक के आगे के टायर, रिम के साथ टेपरिकार्डर व बैटरी भी चोर खोलकर ले गए। इसी तरह मोरखाणा सरपंच शेरसिंह ने बताया कि बुधवार को पुजारी जेठमल सेवग के खेत की तारबंदी के लिए रखा12 मीटर तार चोरी हो गया। गांव में ही निर्मल ग्राम के तहत लगा एक कचरा पात्र भी चोरी हो चुका है। पुलिस ने बताया कि चोरी की ये खबरें तो मिली हैं लेकिन इनके मुकदमे दर्ज नहीं करवाए गए हैं।

यूं दिया वारदात को अंजाम
चोरों ने बंद मकान का मुख्य दरवाजा तोड़ा। मकान में बाई तरफ बने कमरे को खोलकर गोदरेज की अलमारी को काटकर उसमें रखे रुपए, मोबाइल, आभूषण चुराए। इसके बाद पास बने कमरे में चोरी करने के बाद अंडरग्राउंड में पहुंचे। वहां एक अटैची को काटकर उसमें रखे आभूषण निकाले और बाक्स वहीं छोड़ दिया। इसके साथ ही 25-25 हजार रुपए के खरी जरी के कपड़े व कांच का डिनर सैट भी ले गए।

भगवान के बर्तन भी ले गए
चोरों ने घर में बने मंदिर में भगवान के भोग के लिए रखे चांदी के बर्तन भी नहीं छोड़े। इसके साथ ही पूजा सामग्री भी वे अपने साथ ले गए।

ग्रामीणों मे रोष
तहसील में दो दिन में हुई चोरी की चार घटनाओं पर ग्रामीणों ने रोष प्रकट किया है। पार्षद नथाराम जाट, पूर्व पालिकाध्यक्ष केसरीचंद भूरा व श्रीकांत राजपुरोहित आदि ने इन घटनाओं की निंदा करते हुए रात्रि गश्त को मजबूत करने की मांग की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: