HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

चोरों ने मचाया उत्पात

रायपुर: चोरों ने गुरुवार को दिनदहाड़े दीनदयाल उपाध्यायनगर में व्यापारी के सूने मकान को निशाना बनाया। पहले से ताक बैठे गिरोह ने मकान मालिक आकाश जैन के परिवार के साथ बाहर जाते ही मकान पर धावा बोला। अलमारी का ताला खोलकर चोरों ने उसमें रखे सोने की दो चैन समेत सोने-चांदी के जेवर समेट लिए। इनकी कीमत एक लाख रुपए आंकी गई है। जैन परिवार घर लौटा, तब चोरी का पता चला। दीनदयाल उपाध्यायनगर थाने को सूचना दे दी गई। मौके पर पहुंचे अफसरों ने एफएसएल टीम को भी बुला लिया। फिंगरप्रिंट लिए गए, लेकिन सुराग नहीं मिला।

टिकरापारा में बुधवार रात को गोंडवाना भवन के निकट दीवार फांद कर चोर छात्रावास के भीतर घुस गए। चोरों ने छात्रावास में अलमारियों के अलावा छात्रों के समान भी चेक किया। अभी यह पता नहीं चला है कि छात्रावास से क्या-क्या गया। चौकीदार की सूचना पर टिकरापारा पुलिस जांच कर रही है। चोरों ने शहर ही नहीं, आउटर में भी उत्पात मचाया। अभनपुर के निकट ग्राम राखी से बिजली के महंगे रात चोर ले गए। इनकी कीमत 5 हजार रुपए से ज्यादा आंकी गई है। बांसगुड़ा निवासी हीरामन सोनी के सूने मकान का ताला तोड़कर चोर 35 हजार रुपए से ज्यादा कीमत के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए गए। धनेली के पास गुरुवार रात को पेट्रोलिंग पार्टी ने चोरी चावल ले जाते एक गिरोह को दबोचा। चावल की बोरियां आटोरिक्शे पर लदी थीं। इनपर एफसीआई का लेवल है। आरोपी अजीत कुमार मित्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कुछ और धरे गए क्राइम स्क्वाड ने दो गिरोह के तीन चोरों को दबोच लिया। आरोपी गुड्डू उर्फ भीकम और अजय उर्फ पप्पी को लाखेनगर से संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने सप्ताहभर पहले कुशालपुर में केबल ठेकेदार मनीष झा के यहां चोरी कबूल की। एएसपी क्राइम अजातशत्रु बहादुर सिंह ने बताया कि उनकी निशानदेही पर 56 हजार रुपए के माला बरामद कर लिया गया, इन्हें मंदिर में छिपाकर रखा था।

शादियों के चोर पकड़े पुलिस के हत्थे एक ऐसा गिरोह भी चढ़ा जो शादी पार्टियों में उठाईगिरी करता है। क्राइम स्क्वाड ने 14 साल का सोनू उर्फ नितिन ठाकुर को शुक्रवार को गंजपारा में पकड़ा। उसका साथी वीरभद्रनगर निवासी भैरव त्रिपाठी भी पकड़ लिया गया। पुलिस ने उनसे सप्ताहभर पहले साहनी पार्क में शादी समारोह से उड़ाए 40 हजार से ज्यादा के माल की रिकवरी कर ली है। आरोपी शादी समारोह के वीडियो कैमरे से नहीं बच पाए और पहचाने गए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: