HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

आधा दर्जन ट्रेनें लेट

रायपुर: ओएचई तार चोरी होने से हावड़ा-मुंबई अप लाइन पर मालगाड़ी छह घंटे फंसी रही। आवागमन प्रभावित न हो, इसलिए रेलवे ने दूसरी लाइन से ट्रेनें गुजारीं। फिर भी, रायपुर आने वाली आधा दर्जन ट्रेनें लेट हुईं।

सूत्रों के मुताबिक चोरों ने ओएचई तार काटने के लिए लाइन बंद की। रेलवे को खबर नहीं थी, इसलिए मालगाड़ी पहुंची और रुक गई।

रेलवे को खबर मिली, तब सुधार कार्य शुरू कराया गया। ट्रेनें ज्यादा प्रभावित न हों, इसलिए अप लाइन की ट्रेनें डाउन लाइन से गुजारी गईं। सुबह 10 बजे के बाद फिर से अप लाइन में ट्रेनों का आवागमन प्रारंभ हो सका। इसके कारण ट्रेनें घंटों लेट हुइर्ं और यात्री परेशान हुए।

प्रभावित ट्रेनें हावड़ा से आने वाली मुंबई मेल साढ़े तीन घंटे देरी से रायपुर आई। इसके पीछे हावड़ा-पुणो आजादहिंद सुपरफास्ट दो घंटे, हावड़ा-कुर्ला ज्ञानेश्वरी सुपरडिलक्स दो घंटे, हावड़ा-अहमदाबाद सुपरफास्ट चार घंटे देरी से रायपुर आई। कटनी से आने वाली सारनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे, अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस दो घंटे देर से रायपुर पहुंची। दिल्ली से आने वाली ह. निजामुद्दीन-बिलासपुर गोंडवाना सुपरफास्ट चार घंटे देर से आई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: