HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

खूबसूरत महिलाओं की दौड़ में मालिया

अजमेर. मालिया चिश्ती ‘मिसेज इंडिया ग्लैडरैग्स 2008’ कॉन्टेस्टके फाइनल में खादिम कौम की मालिया चिश्ती ‘मिसेज इंडिया ग्लैडरैग्स 2008’ कॉन्टेस्ट के फाइनल में पहुंची हैं। चिश्ती को विवाहित महिलाओं में देश की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल होने पर फख्र है। वे शुक्रवार को मुंबई से फोन पर ‘भास्कर’ से बात कर रही थीं।

चिश्ती ने बताया कि जमाने में आए बदलाव से मुस्लिमों की मानसिकता भी बदल रही है। अब उनकी समझ में आ गया है कि प्रतिस्पर्धा की दौड़ में संकीर्ण मानसिकता रख कर आगे नहीं बढ़ा जा सकता। खासी तादाद में मुस्लिम लड़कियां कॉन्वेंट स्कूल व कॉलेजों में एज्युकेशन हासिल कर रही हैं। अपना कैरियर विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में बना रही हैं। लव मैरिज कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस चिश्ती कौम से उनका संबंध है वे लोग उनकी इस उपलब्धि पर नाज करेंगे।

फाइनल आज
शनिवार को मुंबई में मालिया देश भर की 22 सुंदरियों के साथ फाइनल राउंड में भाग लेंगी। इसके लिए एक महीने तक उन्हें अन्य प्रतिभागियों के साथ डांस, ब्यूटीशियन और डाइटीशियन का प्रशिक्षण दिया गया। शनिवार देर रात को भी वे रिहर्सल में व्यस्त थीं। मुंबई में होने वाले फाइनल शो का प्रसारण सोनी एंटरटेनमेंट टीवी पर 22 और 23 दिसंबर को होगा।

कौन हैं मालिया : सोफिया कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएट मालिया ने दिल्ली की एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से निर्देशन में डिप्लोमा किया है। मालिया ने कहा कि वे बॉलीवुड में बतौर सहायक निर्देशक काम कर रही हैं और इनका विवाह ब्रिटेन निवासी नादिर मजूमदार के साथ हुआ है। वे अब तक सिराज प्रोडक्शन और बालाजी टेली फिल्म में वे बतौर सहायक निर्देशक काम कर चुकी हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: