News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior
ग्वालियर: कानून-व्यवस्था की समीक्षा करने आए गृहमंत्री हिम्मत कोठारी अंचल की कानून व्यवस्था से संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने कानून-व्यवस्था में सुधार की गुंजाइश बताई वहीं सुधार के लिए ग्वालियर रेंज में किए जा रहे चलित थानों और बीट सिस्टम जैसे प्रयोगों की उन्होंने सराहना की।अंचल की कानून व्यवस्था के संबंध में श्री कोठारी का कहना था कि पिछले दिनों में कुछ अपराधों में कमी आई है और कुछ में वृद्धि हुई है। गंभीर किस्म के अपराधों में कमी आई है। अपराध कम हों इसके लिए लगातार प्रयास करने की जरूरत है, संतुष्ट होकर बैठने से काम नहीं चलेगा। कानून व्यवस्था अच्छी बनी रहे इसके लिए कुछ सुझाव अफसरों ने दिए हैं, उन पर भी काम किया जाएगा। अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे लगातार अपने क्षेत्रों के दौरे करें, थाने की विजिट करें और कानून व्यवस्था की समीक्षा भी करें।
चलित थानों और बीट सिस्टम की प्रशंसाअंचल की कानून व्यवस्था को लेकर गृहमंत्री चितिंत दिखाई दिए लेकिन उन्होंेने अपराधों की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। ग्वालियर रेंज में प्रारंभ किए गए चलित थानों और बीट सिस्टम की उन्होंने प्रशंसा की। उनका कहना था कि इससे छोटे-मोटे झगड़े सुलझते रहेंगे। झगड़े गंभीर रूप नहीं लेंगे और अपराध भी कम होंगे। इसके अलावा ग्रामीणों से पुलिस की नजदीकियां भी बनेंगी।
जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद हो गृहमंत्री का कहना था कि पुलिस का जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद होना भी जरूरी है। अंचल के पुलिस अधीक्षकों से कहा गया है कि वे अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को महीने में कम से कम एक बार अपने दफ्तर में चाय पर आमंत्रित करें और उनके साथ बैठकर कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मसलों पर चर्चा भी करें। इसके अलावा एसपी जब भी अपने थानों का निरीक्षण करने जाएं तो उस क्षेत्र के चार-पांच गणमान्य लोगों को भी निरीक्षण के दौरान साथ में रखें। इससे पुलिस की कार्यशैली उनके सामने आ जाएगी और क्षेत्र की समस्याओं से भी एसपी अवगत होंगे।झूठी रिपोर्ट कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई श्री कोठारी ने अंचल में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में लगे कि झूठी रिपोर्ट कराई जा रही है, उनकी गंभीरता सं जांच करने के बाद ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए जो झूठी रिपोर्ट दर्ज कराते हैं । उन्होंेने कहा कि बलात्कार और हरिजन एक्ट के झूठे मामलों में मिलने वाले अनुदान को भी वापस लेना चाहिए।
एडी मूवमेंट के लिए अतिरिक्त फोर्स मिलेगा अंचल में गुर्जर डकैत गिरोहों की बढ़ती सक्रियता के चलते अतिरिक्त फोर्स यहां तैनात किए जाने की घोषणा भी गृहमंत्री ने की। उल्लेखनीय है कि एसएएफ के अतिरिक्त फोर्स को गड़रिया गिरोह के खात्मे के बाद हटा लिया गया था। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में बढ़ते काम के बीच इर्ंधन बजट में भी कमी नहीं आने दी जाएगी। इस ओर गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं।यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए प्रयास गृहमंत्री ने शहर में यातायात व्यवस्था के सुधार की योजना को फलीभूत करने में महत्वपूर्ण कार्य किए जाने की बात भी कही। इनका कहना था कि इस दिशा में प्रयासों के चलते ही ट्रैफिक सिग्नल लगवाने का काम पुलिस के हाथ आया है और जल्द ही शहर में ट्रैफिक सिग्नल लगा दिए जाएंगे।