bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

चोरी हुआ ओएचई, ट्रेनें रहीं लेट

railway बिलासपुर: रायगढ़ सेक्शन में हिमगिर और बेलपहाड़ के बीच ओएचई तार चोरी चले जाने से 6 घंटे तक हावड़ा-मुंबई मेन लाइन का यातायात 6 घंटे तक प्रभावित रहा। इसके चलते हावड़ा से आने वाली ट्रेनें 3 से 3.30 घंटे देर से आईं।

रेल सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार तड़के रायगढ़ सेक्शन में हिमगिर व बेलपहाड़ के बीच अज्ञात चोरों ने कुछ दूरी का ओएचई तार चोरी कर लिया था। इसकी जानकारी न होने के कारण एक आ रही मालगाड़ी यहां फंस गई। यह गाड़ी अप लाइन में आ रही थी। इसके चलते अप लाइन में ट्रेनों का यातायात बंद हो गया। अधिकारियों को सूचना होते ही तत्काल वहां सुधार कार्य प्रारंभ कराया। वहीं डाउन लाइन से ट्रेनों का आवागमन प्रारंभ कराया। स्थिति सामान्य होने में तकरीबन 6 घंटे का समय लग गया। सुबह 10 बजे के बाद फिर से अप लाइन में ट्रेनों का आवागमन प्रारंभ हो सका। इसके कारण आजाद हिंद, हावड़ा-हाफा, मेल व अहमदाबाद एक्सप्रेस घंटों लेट हुइर्ं और यात्रियों को बहुत परेशान होना पड़ा। यात्री ट्रेनों को सिंगल लाइन से निकाला जाता रहा, लेकिन दर्जनों मालगाड़ियां इस घटना के चलते जहां-तहां फंसी रहीं।

बढ़ रही ओएचई तार चोरी की घटनाएंमंडल में ओएचई तार चोरी की घटनाएं रोज हो रही हैं। सप्ताह भर पहले ही विश्रामपुर से मनेंद्रगढ़ के बीच तकरीबन 72 मीटर ओएचई तार चोरी चला गया था। इसके चलते 12 घंटे तक ट्रेनों का आवागमन बंद रहा था। दुर्ग-अंबिकापुर पैसेंजर के यात्रियों को घटना के दिन ट्रेन निरस्त हो जाने के कारण विश्रामपुर से अंबिकापुर सड़क मार्ग से जाना पड़ा था। ओएचई तार चोरी की घटनाएं वहां लगातार होती रहती हैं। यही स्थिति रायगढ़ सेक्शन की भी बताई जा रही है। यहां भी पूर्व में इस तरह की चोरी होती रही है। अभी कुछ दिनों से इस स्थिति में सुधार आया था।

शुक्रवार सुबह घटना फिर हो जाने से ओएचई तार चोरों के रायगढ़ सेक्शन में भी सक्रिय होना स्पष्ट हो गया है। इस स्थिति के बाद भी रेलवे के आरपीएफ अमले को लेकर लगातार उंगलियां उठ रही हैं। बड़ी संख्या में मौजूद आरपीएफ जवान इस चोरी को रोक नहीं पा रहे हैं और यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।

लेट रहीं ट्रेनेंहावड़ा-पुणो आजाद हिंद - 1 घंटेहावड़ा-मुबई मेल - 3 घंटेहावड़ा-हाफा एक्सप्रेस - 1 घंटेहावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस - 2 घंटे





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: