News
Indians Abroad Indians Abroad फिलेडेल्फिया(अमेरिका). अमेरिका के टेंपल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे 29 साल के अखिल बंसल को गैरकानूनी इंटरनेट फार्मेसी चलाने के अपराध में 30 साल कैद की सजा सुनाई गई है।
बंसल पर अपने परिवार की मदद से स्मगल्ड दवाइयों को अमेरिका में सप्लाई करने का आरोप है। अखिल पर वियाग्रा और तमाम ऐसे दर्द निवारक दवाओं के बिना डॉक्टरी प्रेसक्रिप्शन के सप्लाई का आरोप भी है जो ऑनलाइन फार्मेसी पर प्रतिबंधित हैं।
जज पॉल डायमंड ने अखिल से कहा कि तुमने देश में जहर फैलाया है। अखिल ने इस मामले में खुद को बेगुनाह बताया है। अखिल ने इस सजा के खिलाफ अपील करने का मन बनाया है।