मुंबई.मुंबई के सबअर्बन इलाके मलाड के औद्यौगिक क्षेत्र में आज सुबह एक फैक्ट्री में आग लग गई। हालांकि आग से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
आग की सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों का दल मौके पर रवाना हो गया। दमकल विभाग के सूत्रों ने बताया कि मलाड के उस इलाके में आग लगी जहां बड़ी संख्या में केमिकल इकाईयां मौजूद हैं।
आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों और 5 बड़े टैंकरों को आग बुझाने के लिए मौके पर भेजा गया है।