HomeNewsNational National

भारत मुशर्रफ के साथ बातचीत जारी रखेगा

नई दिल्ली.भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एमके नारायणन ने कहा कि भारत पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को एक चयनित राष्ट्रपति और एक बेहतर संभाषी मानते हुए उनके साथ बातचीत जारी रखेगा। एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में नारायणन ने कहा कि परवेज मुशर्रफ अब सैनिक राष्ट्रपति से असैन्य राष्ट्रपति हो गए हैं और अब वहां चुनाव भी होने जा रहे है। तमाम कठिनाइयों के बावजूद वे पाकिस्तान को भंवर से निकालने में कामयाब हो रहे हैं।

नारायणन ने कहा कि भारत पहले भी उनसे बातचीत करता रहा है और आगे भी जारी रखेगा। उन्होंने आशा जताई कि संसदीय चुनावों के बाद मुशर्रफ संसद में भी बहुमत को अपने समर्थन में कर पाने में कामयाब होंगे और भारत की बातचीत उनसे जारी रहेगी। नारायणन ने इस बात से इनकार किया कि मुशर्रफ को पाकिस्तान की आर्मी से कोई खतरा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मुशर्रफ ने वफादारों को महत्वपूर्ण पद दे रखा है।

नारायण पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के उन बयानों को लेकर काफी विश्वसत नहीं हैं जिनमें बेनजीर ने कहा है कि यदि वे सत्ता में आती हैं तो उन सभी ठिकानों को खत्म कर देंगी जहां आतंकियों को भारत में कार्रवाई के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नारायणन ने कहा कि बेनजीर का पिछला रिकॉर्ड इस मामले में बेहद कमजोर रहा है जिस कारण उनकी बातों पर पूरी तरह से विश्वास नहीं किया जा सकता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: