HomeBusinessCorporate Corporate

आईटी प्रतिभा से ऊपर है टीमवर्क प्रतिभा

लंदन. कार्यक्षेत्र में अगर आपके पास आईटी प्रतिभा है तो अच्छा है लेकिन इससे ज्यादा जरूरी यह है कि आपमें टीम के साथ काम करने, संवाद और व्यक्तिगत संबंध बनाने की प्रतिभा भी हो।

माइक्रोसॉफ्ट द्वारा करवाए गए एक सर्वे में 61 प्रतिशत लोगों ने माना है कि आईटी प्रतिभा से ज्यादा जरूरी है अंतर्वैयक्तिक संपर्क और टीम के रूप में काम करने की प्रतिभा। केवल 24 प्रतिशत ही मानते हैं कि अगले 10 सालों में आईटी प्रतिभा ही कार्यक्षेत्र में सर्वाधिक महत्वपूर्ण होगी।

इस बारे में माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख बिल गेट्स ने एक बयान में कहा है कि वर्तमान में डिजिटल तकनीक के कारण लगभग हर व्यक्ति सूचना और सॉफ्टवेयर से जुड़ गया है। लेकिन, संवाद और अलग-अलग तरह के लोगों के साथ काम करने की प्रतिभा बहुत महत्वपूर्ण है।

गेट्स का कहना है कि सॉफ्टवेयर तकनीक में आने वाला नयापन बिल्कुल वैसा ही है जैसे कि किसी और विधा या क्षेत्र में नयापन आता है। लेकिन जरूरी यह है कि विचार को संप्रेषित किया जाए और उस पर सबके साथ मिलकर चर्चा की जाए। उपभोक्ता से संवाद स्थापित कर उसकी जरूरत को समझा जाए।

गौरतलब है कि इस सर्वे में आईटी क्षेत्र के बोर्ड स्तर के करीब 500 अधिकारियों ने भाग लिया जिनमें से अधिकांश ने माना कि भविष्य में आईटी से ज्यादा कम्युनिकेशन और इंटरपर्सनल प्रतिभा जरूरी होगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: