HomeMagazineTravel Travel

वेलकम टू बर्लिन

बर्लिन के बारे में सोचिए तो सबसे पहले दिमाग में बर्लिन की मशहूर दीवार ही आती है। हालांकि 1989 में दीवार गिरने के बाद लोग सोचने लगे कि यहां देखने के लिए बचा Zoological gardenही क्या है। लेकिन जनाब आप गलत हैं क्योंकि आर्ट और साइंस के कद्रदानों के लिए अब भी यहां काफी कुछ है।

गेट, सेट, गो..
यहां की शॉपिंग को दो तरह से बांटा जा सकता है, पहली विंटेज शॉपिंग और दूसरी आधुनिक। यह बात अलग है कि यहां के लोगों ने विंटेज शॉपिंग को भी एक नया अंदाज दिया है। दूसरी खासियत है यहां का क्लॉथ मार्केट, जहां किलो के भाव से कपड़े मिलते हैं। कुछ लोग बर्लिन दीवार का टुकड़ा बेचने की गुजारिश भी कर सकते हैं, लेकिन आप इस झांसे में न आएं। यहां शॉपिंग टैक्स फ्री है।

brandenburg gateब्रेंडरबर्ग गेट
बर्लिन का यह सबसे मशहूर पर्यटन स्थल 1789-91 के बीच बना है। यह बर्लिन की गिर चुकी दीवार के पास ही है। इसका अद्भुत आर्किटेक्चर और विक्ट्री कॉलम देखने लायक है।

चैरलॉटनबर्ग पैलेस
ये खूबसूरत महल और इसका फ्रेंच गार्डन आपको 16वीं शताब्दी की याद दिला सकता है। इसका इंटीरियर ऑयल पेंटिंग्स से किया गया है। बात करें फ्रें च गार्डन की तो यह है तो बहुत बड़ा, लेकिन इसके कुछ हिस्से को अब फ्रेंच स्टाइल में मेंटेन किया जा रहा है।

एलेक्जेंडर प्लेट्ज
यह सबसे मशहूर चौराहा दूसरे विश्व युद्ध में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। यह 368मी. ऊंचा है, यहां वर्ल्ड टाइम क्लॉक भी है। यहां स्थित टेलीकैफे अपनी ही धुरी पर हर घंटे में घूमता रहता है।

ग्रीन लंग्स ऑफ बर्लिन
टायरगार्टन सेंट्रल पार्क या ग्रीन ओएसिस पार्क यहां की चंद प्राकृतिक खूबसूरत जगहों में से एक है। गर्मी के मौसम में तो यहां संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जूलॉजिकल गार्डन और जू रेलवे स्टेशन की गिनती भी शानदार जगहों में की जाती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: