HomeManoranjanCinemaInterviews Interviews

बाइक के साथ हेलमेट जरूरी : जॉन

बॉलीवुड के हॉट एंड डैशिंग हीरो जॉन अब्राहम आज(सोमवार) अपना पैंतीसवां जन्मदिन मना रहे हैं। जॉन ने अपने लिए गिफ्ट के तौर पर बाइक के साथ खासतौर पर हेलमेट बाइक के साथ हेलमेट जरूरी : जॉन का भी जिक्र किया है। इससे साफ है कि जॉन युवाओं को संदेश देते हैं कि जीवन के आनंद के साथ उसकी हिफाजत भी जरूरी है। पेश हैं इस बातचीत के कुछ अंश..

* आपकी एक बर्थ-डे विश क्या है?
- लोग मुझे तरह-तरह की बाइक्स गिफ्ट करें। गिफ्ट में बाइक और हेलमेट मिले तो मैं खुद को दुनिया का सबसे खुश इंसान समझूंगा।

* अब तक मिला सबसे बढ़िया बर्थ-डे गिफ्ट?
- तीन साल पहले बिपाशा की ओर से मिली हायबुशा बाइक।

* जॉन और फिल्म इंडस्ट्री, यह फेम और नेम कैसा लगता है?
- जनता का अब तक मुझे काफी प्यार मिला है, इसके लिए मैं ईश्वर का धन्यवाद करना चाहता हूं। मेरा इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं है। ऑडियंस ही मेरी गॉडफादर है। मैं चाहता हूं उन्हें 24 घंटे-सातों दिन एंटरटेन करता रहूं।

* हैल्थ के लिए आपकी मस्त डोज क्या है?
- युवाओं को मेरी सलाह है कि हैल्थ के लिए शॉर्टकट्स नहीं अपनाएं। जिम जाएं एंड वर्कआउट हार्ड। इसके अलावा मस्त हैल्थ का डोज है, मस्त एक्सरसाइज, मस्त ईट एंड मस्त स्लीप।

* क्या यह सच है कि आप अलग तरह के रोल करना पसंद करते हैं?
- मुझे हर तरह के रोल पसंद हैं। कमर्शियल एक्टर की तरह एक ही तरीके की फिल्में करना पसंद नहीं, इसलिए ऑडियंस मुझे डिफरेंट रोल में देखते हैं। ‘गोल’ के बाद नागेश कूकनूर और करण जौहर के साथ आने वाली फिल्मों में मेरा अलग कैरेक्टर देखने को मिलेगा।

* जब बिपाशा और आपको एक्टिंग की बजाय व्यक्तिगत कमेंट मिलते हैं तो कैसा लगता है?
- स्क्रीन पर मैं और बिपाशा एक युगल के रूप में नहीं होते हैं। ‘गोल’ भी मेरी और बिपाशा की नहीं, एक टीम की फिल्म थी। मैं ऑडियंस के हर तरह के कमेंट का आदर करता हूं। मैं जो कुछ भी हूं, ऑडियंस की वजह से हूं।

* एक्टिंग के अलावा और क्या-क्या शौक हैं?
- अभिनय के अलावा मुझे मोटरबाइकिंग और फुटबॉल का भी बेहद शौक है। मुझे लगता है जो भी मैं पसंद करता हूं, वह काम करता है। ‘धूम’ के बाद ‘गोल’ भी युवाओं को काफी पंसद आई। शो के समय युवा लड़के-लड़कियां फुटबॉल जर्सी पहन कर थिएटर में आए। आई रियली एंजॉय इट।

जॉन के साथ और भी खास बातें सुनने के लिए ट्यून कीजिए 94.3 माय एफएम दिल से. . .।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: