Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood बॉलीवुड के स्टायलिश पठान फिरोज खान अनीस बज्मी की इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘वेलकम’ में एक अंडरवर्ल्ड डॉन ‘सिकंदर’ के किरदार में नजर आने
वाले हैं। सूत्रों ने बताया कि जब शुरुआत में अनीस बज्मी इस रोल का प्रस्ताव लेकर फिरोज खान के पास पहुंचे तो फिरोज ने उनसे अपने किरदार के बारे में विस्तार से जानने की इच्छा जाहिर की।
दरअसल फिरोज की मंशा अपनी उसी बिंदास और सेक्सी इमेज को जारी रखने की है जो उनकी सत्तर के दशक से ‘अपराध’, ‘कुर्बानी’, ‘धर्मात्मा’ और ‘यलगार’ जैसी फिल्मों से चली आ रही है। यहां तक कि अनीस के साथ बातचीत में फिरोज ने इस बात पर भी जोर दिया कि फिल्म में उनके इर्द-गिर्द हॉट और सेक्सी लड़कियां भी होनी चाहिए।
अनीस उस मुलाकात को याद करते हुए कहते हैं, ‘फिरोज साहब तो फिरोज साहब हैं। उन्हें यूं ही स्टाइल आइकॉन नहीं माना जाता। मैंने तो पहले ही खूबसूरत लड़कियों के साथ उन्हें लेकर पहले ही एक गाना सोच रखा था। मैं यह जानकर हैरान रह गया कि हम दोनों की सोच इतनी मिलती-जुलती है। इस फिल्म में फिरोज साहब कैटरीना के बड़े भाई के किरदार में हैं और उनके अपोजिट कोई महिला किरदार नहीं है, इसलिए हमने एक आइटम नंबर के बारे में प्लान किया।’ अनीस के मुताबिक इस गाने में फिरोज साहब किसी भी आइटम गर्ल से ज्यादा हॉट नजर आएंगे।