bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

खुद को स्टार नहीं मानते आमिर

बॉलीवुड में अपनी धीर-गंभीर सोच और संजीदा अभिनय के लिए अलग पहचान रखने वाले ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ यानी आमिर खान खुद को किसी स्टार लेबल के मुताबिक खुद को स्टार नहीं मानते आमिर खान नहीं मानते। आमिर के मुताबिक एक सितारा कलाकार में जो खूबियां होनी चाहिए, वे शायद उनमें नहीं हैं। कभी-कभार तो वे अपने स्टारडम की वजह से खुद को काफी असहज महसूस करने लगते हैं। आमिर तो सिर्फ यह चाहते हैं कि लोगों को उनका काम पसंद आए और इससे ही उन्हें सच्ची खुशी मिलती है। आमिर के माता-पिता ने उन्हें यही सिखाया है कि सफलता को कभी अपने ऊपर हावी मत होने दो। यही वजह है कि इतने बड़े सितारे होने के बावजूद आज भी वे काफी विनम्र हैं।

फिल्म बिन सब सून:
आमिर के मुताबिक वे वही काम करना पसंद करते हैं जिससे उन्हें खुशी मिलती हो। हालांकि अपनी किसी भी फिल्म की रिलीज से पहले वे भी दूसरों की तरह खुद को काफी नर्वस महसूस करते हैं जबकि फिल्म बनाने के दौरान उन्हें कोई तनाव नहीं होता। आमिर का मानना है कि आखिर में जो फिल्म बनती है वह अपनी जगह महत्वपूर्ण है लेकिन उनके लिए उस अंतिम स्थिति तक पहुंचने की प्रक्रिया ज्यादा महत्व रखती है और वे इसे किसी भी लिहाज से नजरअंदाज नहीं कर सकते।

बच्चे तो फरिश्ते हैं:
आमिर की बच्चों पर आधारित फिल्म ‘तारे जमीन पर’ इसी शुक्रवार रिलीज होने जा रही है। खुद आमिर को बच्चों से बहुत लगाव है और यही कारण है वे उनके साथ बहुत जल्दी घुल-मिल जाते हैं। आमिर कुछ समय पहले पंचगनी के एक स्कूल में कुछ बच्चों के बीच थे। शुरू में तो बच्चे उनके स्टारडम से प्रभावित होने की वजह से उनके साथ आने से झिझक रहे थे लेकिन आधे घंटे के भीतर ही वे उनसे अपने दोस्तों की तरह हंसी-मजाक कर रहे थे। आमिर मानते हैं कि बच्चों का साथ पाने के लिए आपको खुद बच्च बनना पड़ता है। यदि उन्हें लगे कि आपकी उनमें दिलचस्पी नहीं है तो वे आपके पास भी नहीं फटकेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: