bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

छतरपुर के नौगांव में पारा 3 डिग्री सेल्सियस

BPLभोपाल: जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी के बाद उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा के कारण प्रदेश के अनेक स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के बुंदेलखंड और चंबल अंचल में तापमान तेजी से लुढ़क गया है। इन दोनों इलाकों का कुछ हिस्सा शीतलहर की चपेट में है। शनिवार की रात छतरपुर जिले के नौगांव में सबसे कम तापमान सबसे कम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस और ग्वालियर में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी में रविवार की रात हवा की रफ्तार तेज होने से लोगों को जोरदार ठंडक का अहसास हुआ। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दो-तीन दिनों में रात के तापमान में और कमी आएगी।

चमकी धूप तो मिली राहत: प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर पिछले दिनों से छाए बादल रविवार को छंट गए और धूप चमकती रही। इस कारण दिन का तापमान बढ़ने लोगों को सर्दी से राहत मिली है। हालांकि अनेक स्थानों पर अब भी दिन का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।

यूं उतर रहा पाराराजधानी में पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में लगातार कमी आ रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। रविवार की शाम 5.30 बजे जहां तापमान 20 डिग्री दर्ज हुआ, वहीं यह रात 8.30 बजे लुढ़ककर 17 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि बादल छंटने के कारण रात के तापमान में कमी आई है और धूप चमकने के क ारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दो-तीन दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना है।

कहां कितना लुढ़का पाराशहर न्यूनतम तापमाननौगांव 3.0ग्वालियर 4.5छतरपुर 6.3ग्वालियर 6.3गुना 8.0इंदौर 9.0भोपाल 10.8(तापमान डिग्री सेल्सियस में)





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: