bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

18 लाख की लूट का पर्दाफाश

इंदौर: 29 अक्टूबर को धार रोड पर हुई 18 लाख रुपए की लूट में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर 12.15 लाख रुपए जब्त कर लिए हैं। आठवां आरोपी संयोगितागंज थाना क्षेत्र में पिछले महीने हुई 15 लाख की लूट में जेल में है। बताते हैं उसने पुलिस पूछताछ में धार रोड की वारदात भी कबूली थी लेकिन संयोगितागंज पुलिस ने छिपा लिया। उसकी भूमिका की जांच कराई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी अजय जैन उर्फ अजय सुरेश शुक्ला (32) निवासी पाश्र्वनाथ कॉलोनी, नरेंद्र ग्यारसीलाल अग्रवाल (32) निवासी भवानीपुर कॉलोनी, संजय घनश्याम राठौर (33), मनोज केसरसिंह तंवर (35) निवासी गवली पलासिया (महू), राजा उर्फ राजेश कैलाशसिंह तंवर (30) निवासी राऊ, बंटी उर्फ सुनील हेमराज बेगड़े (23) निवासी गाड़ी अड्डा तथा संतोष मांगीलाल राठौर (25) निवासी नंदननगर है। वारदात का मास्टर माइंड विनोद शिवनारायण मौर्य (30) निवासी भागीरथपुरा जेल में है। उसने 16 नंवबर को सीए हेमंत डांगी के कर्मचारियों से 15 लाख रुपए लूटे थे। तब संयोगितागंज पुलिस ने चार दिन में ही गिरफ्तार कर लिया था।

बैंक के भृत्य ने दी थी जानकारी एडीशनल एसपी मनोजकुमार सिंह ने बताया 29 अक्टूबर को पंकज ट्रेडर्स, दसई (धार) के मुनीम हरिओम शर्मा शुभलक्ष्मी बैंक की सपना-संगीता ब्रांच में 18 लाख रुपए निकालने गए थे। वहां इतनी रकम नहीं थी इसलिए दवा बाजार स्थित मेन ब्रांच से रुपए मंगाए। वहां के भृत्य अजय जैन ने इसकी जानकारी विनोद मौर्य को दी। वे दोनों एक ही क्षेत्र के निवासी होने के कारण मित्र हैं।

बैंक से ही लग गए थे पीछे सीएसपी गिरीश सूबेदार ने बताया आरोपी नरेंद्र पहले स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में नौकरी करता था। वहां लोन राशि में घपला करने पर निकाला गया था। बंटी भी विनोद का मित्र था। बंटी ने संजय, मनोज और राजा को नरेंद्र से मिलाकर गिरोह बनाया। इसमें संजय का रिश्तेदार संतोष भी शामिल हो गया। वारदात के दिन अजय के बताने पर नरेंद्र तथा बंटी वैन से और बाकी आरोपी तीन बाइक से बैंक पहुंचे और हरिओम के पीछे लग गए। धार रोड पर उन्होंने कार रोकी। देशी पिस्टल बताकर हरिओम व ड्राइवर मांगीलाल को निकालकर पीटा और रुपए लूट लिए। कॉल डिटेल से पकड़ा मुखबिर टीआई दौलतसिंह ने बताया शुभलक्ष्मी बैंक में भृत्य व गार्ड के अलावा सभी महिला कर्मचारी हैं। उनसे पूछताछ में कोई सुराग नहीं मिला। तब गार्ड तथा भृत्य अजय पर निगाह रखी और उनके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। इसमें पता लगा बैंक के पास एसटीडी-पीसीओ से वारदात के दिन कई फोन आए। इस पर उसे पकड़ा। फिर तो घटना की कड़ियां जुड़ती चली गईं। बदमाशों से 12.15 लाख रुपए, दो बाइक, एक वैन, एक देशी पिस्टल, 5 कारतूस और चाकू बरामद किए गए। 2.10 लाख रुपए का इनाम वारदात का खुलासा चंदननगर थाने के एसआई नीरज सारवान, हेड कांस्टेबल संजय भदौरिया, कांस्टेबल किशोर कुमार, विश्वास पांडे, मनोज पांडे, सर्वेश तिवारी तथा अन्नपूर्णा थाने के एएसआई संतोष पांडे ने किया। उन्हें एसपी अंशुमान यादव ने दस हजार रु. का पुरस्कार देने की घोषणा की। पंकज ट्रेडर्स के संचालक अनुज जैन ने टीम को डेढ़ लाख रु. और पुलिस निधि में पचास हजार रुपए देने की घोषणा की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: