bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

अरेरा कालोनी में एक लाख की लूट

भोपाल: राजधानी की अरेरा कालोनी में रविवार की सुबह चार लुटेरों ने दो व्यक्तियों से मारपीट कर एक लाख रुपए लूट लिए। पुलिस के अनुसार रातीबड़ स्थित क्रेशर संचालक सुरेश कुमार लाहोटी के मुनीम सीटी राजू और उनका बेटा सोनू सुंदरम उनके ई-7 अरेरा कालोनी स्थित निवास से एक लाख रुपए लेकर जा रहे थे।

इस बीच उनके घर से कुछ दूर चार युवकों ने इन दोनों पर हमला एक लाख रु. लूट लिए। लुटेरों ने इन लोगों को रोकने के लिए आंखों पर मिर्ची भी फेंकी।इस मामले में हबीबगंज पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 393 का प्रकरण दर्ज किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: