bhaskar Web English
HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

ऋषि, रणधीर और रेशमिया ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका

अमृतसर. स्टार ब्रदर्स ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और गायक हिमेश रेशमिया ने रविवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उनकी एक झलक पाने को बेताब उनके ऋषि, रणधीर और रेशमिया ने गोल्डन टेंपल में माथा टेकासमर्थकों की भारी संख्या के कारण उन्हें मुख्य प्रवेश द्वार की बजाए अकाल तख्त सचिवालय के द्वार से भीतर प्रवेश करवाया गया। अक्सर गुस्से में दिखाई देने वाले हिमेश आज काफी शांत दिखे।

टीवी चैनलों पर साथी जजों के साथ नोक-झोंक करने के लिए मशहूर हिमेश की आंखें माथा टेकने के बाद नम हो गइर्ं। इसके बाद उन्होंने मात्र इतना ही कहा कि इस आध्यात्मिक केंद्र के दर्शन कर उन्हें अद्भुत शांति का अहसास हुआ है। रणधीर कपूर ने कहा कि उन्हें देखने के लिए जुटी भीड़ में घिरने के कारण वह असहज स्थिति में महसूस कर रहे थे, परंतु दर्शनों के बाद वह स्वयं को काफी सहज अनुभव कर रहे हैं।

वह शीघ्र ही अमृतसर दोबारा आएंगे। वह परिजनों को भी धार्मिकस्थल के दर्शन करवाएंगे। इस मौके पर अकाल तख्त की फौज के प्रमुख एडवोकेट जसविंदर सिंह, दरबार साहिब के सूचना अधिकारी जसविंदर सिंह जस्सी ने तीनों को सिरोपा और श्री दरबार साहिब का माडल देकर सम्मानित किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: