bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

राजेंद्रनगर थाने में हंगामा

रायपुर: राजीवनगर में शनिवार की रात आपसी विवाद को लेकर समझौते के लिए बैठे दो गुट भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष रात में थाने पहुंच गया और रिपोर्ट लिखा दी। सुबह पुलिस ने इस रिपोर्ट पर आरोपियों की तलाश शुरू की तो सौ से ज्यादा महिला-पुरुष थाने पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। चूंकि दोनों पक्षों के कुछ लोगों के क्रिमिनल रिकार्ड्स हैं, इसलिए सीएसपी शशिमोहन सिंह ने दूसरे पक्ष के खिलाफ भी मारपीट का मामला दर्ज करा दिया। दोनों ही मामलों में आरोपियों की तलाश चल रही है।

सूत्रों का कहना है कि विवाद अमलीडीह और राजीवनगर के लोगों में हुआ था। कुछ लोगों ने इसका समझौता कराने की पहल करते हुए दोनों पक्षों को इकट्ठा किया। कुछ देर समझौते की बात चली, फिर गरमा-गरमी होने लगी। अचानक एक पक्ष ने मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें र्आई, फिर सब चले गए। देर रात अमलीडीह के सुरेश डेविड और साथी रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंचे गए। रिपोर्ट पर राजीवनगर के बनवाली छुरा और साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

इन्हीं की तलाश में पुलिस पहुंची तो लोग विरोध पर उतारू हो गए और थाने पहुंच गए। उन्होंने शिकायत की कि अमलीडीह के निगरानी बदमाश तिलक और मुकेश ने मौके पर लोगों को न सिर्फ बुरी तरह पीटा, बल्कि हथियार भी लहराए। इसके बाद पहुंचे सीएसपी श्री सिंह ने लोगों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला सुलझा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: