bhaskar Web English
HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

एनआरआई ने अमृतसर से बार्सिलोना उड़ान शुरू की

अमृतसर/रईया. आप्रवासी पंजाबी की अपनी जीआईआर जैट एयरलाइंस की पहली उड़ान बार्सिलोना से चलकर शनिवार रात 11 बजे यहां राजासांसी एयरपोर्ट पर पहुंची।

शुरू में इसे हफ्ते में एक दिन रखा गया है। फरवरी से इसे सप्ताह में दो बार और 6 महीने बाद सप्ताह में पांच बार कर दिया जाएगा। एयरलाइंस के डायरैक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि इसका किराया करीब 35 हजार रुपए रखा गया है। इसमें इकोनॉमी क्लास ही रखी गई है।

स्पेन से इटली होते हुए शनिवार को अमृतसर पहुंचने वाली उड़ान सात घंटे में सफर तय करेगी और अगले दिन रविवार को बार्सिलोना के लिए रवाना होगी।

एयरलाइंस के एक अन्य पार्टनर परमजीत कालड़ा ने बताया कि स्पेन में रह रहे पंजाबियों की बहुत देर से मांग थी कि वहां से अमृतसर के लिए सीधी उड़ान शुरू की जाए। इस उड़ान से वहां बसे ढाई लाख भारतीयों लाभ होगा। उनके साथ इस मौके पर जसबीर सिंह, इंद्रजीत सिंह, कुलदीप सिंह, इटली से पत्रकार और गायक पंमा लसाड़िया, बलदेव सिंह बूरे जट्टां आदि भी उपस्थित थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: