bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

सेल्स टैक्स अधिकारी को पीटा, ट्रक छुड़ा ले गए

बीकानेर. दो जीपों में सवार होकर आए लोगों ने बीछवाल रोड पर आरटीओ कार्यालय के पास सैल्स टैक्स अधिकारी को पीटा और उससे ट्रक छुड़ा ले गए। सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी केशवदेव शर्मा ने खारा में एक टबरे ट्रक को रोका और चालक को साथ चलने के लिए कहा। बीछवाल की ओर आने पर चालक ने यह कहकर ट्रक रोक लिया कि उसकी गाड़ी में पेट्रोल खत्म हो गया। इस दौरान उसने किसी से मोबाइल पर बात भी की। कुछ देर बाद दो जीपों में सवार लोग वहां पहुंचे और एसीटीओ शर्मा से मारपीट की और कागजात छीन लिए।

आरोपियों ने एसीटीओ को धमकाया और उससे जबरन एक कागज पर लिखवा लिया कि ट्रक का भौतिक सत्यापन करने पर सब कुछ ठीक पाया गया है। एसीटीओ के जबरन हस्ताक्षकर करवाए और मुहर भी लगा ली। बाद में वे लोग ट्रक भी अपने साथ ले गए।

एसीटीओ ने उपायुक्त (प्रशासन) फूलचन्द वर्मा को घटनाक्रम की जानकारी दी और जामसर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई। प्राथमिकी में बताया गया है कि बालाजी ट्रांसपोर्ट कंपनी का सुशील व 15-20 लोग दो गाड़ियों में सवार होकर आए और मारपीट कर ट्रक छुड़ा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

* मारपीट करने वाले लोगों की गिरफ्तारी के लिए एसपी अशोक राठौड़ से बातचीत की गई है। सैल्स टैक्स कमीश्नर को घटना से अवगत करवा दिया गया है।
- फूलचन्द वर्मा
, उपायुक्त (प्रशासन), वाणिज्यिक कर विभाग





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: