bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

छलकी ‘खुशियां’

उदयपुर. न्यूजीलैंड में संपन्न कॉमनवेल्थ पॉवर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में चार गोल्ड मेडल और ‘स्ट्रांग वूमन ऑफ कॉमनवेल्थ’ के सिल्वर मेडल के साथ रविवार छलकी ‘खुशियां’को लेकसिटी लौटी माला सुखवाल का सैकड़ों लोगों ने रेल्वे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया।

निजामुद्दीन एक्सप्रेस से माला के उतरते ही खेल प्रेमियों, खेल संगठनों के पदाधिकारियों, समाजजनों, विद्यार्थियों और परिजनों ने उन्हें मालाओं से लाद दिया। खिलाड़ी साथियों ने तो उन्हें कंधों पर उठाकर ‘माला जिंदाबाद’, ‘माला का धूम धड़ाका’, ‘भारत की नारी कैसी हो माला सुखवाल जैसी हो’जैसे नारों से रेल्वे स्टेशन को गुंजा दिया।

न्यूजीलैंड से लौटी माला का दिल्ली में मां रुक्मणिदेवी ने शनिवार को स्वागत तो किया ही था, परन्तु अपने शहर में रेल्वे स्टेशन पर ढोल-ढमाका, आतिशबाजी और नारों से बेटी का भव्य स्वागत देख खुशी के आंसू छलकने से खुद को नहीं रोक परई।

इस अवसर पर सांसद किरण माहेश्वरी ने माला को नौकरी व भूखंड दिलाने में मदद का आश्वासन दिया। उदयपुर नगर परिषद की सभापति रवींद्र श्रीमाली ने कहा कि परिषद जल्द ही माला का अभिनंदन करेगी।

संबंधित खबरें
* ‘स्ट्रोंग वुमन’ खिताब उदयपुर की माला को





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: