bhaskar Web English
HomeNewsNational National

महाजन हत्याकांड, कोर्ट ने प्रवीण को दोषी ठहराया

मुंबई.मुंबई की सत्र अदालत ने भाजपा के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन हत्याकांड में उनके छोटे भाई प्रवीण महाजन को दोषी करार दिया है। अदालत प्रवीण महाजन की सजा पर कल फैसला करेगी। प्रमोद महाजन के भाई प्रवीण महाजन को अदालत ने धारा 302 (हत्या) और धारा 449 (घर में अनाधिकार प्रवेश) के तहत दोषी करार दिया।

अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद प्रवीण महाजन की पत्नी सारंगी अदालत परिसर में ही फूट-फूटकर रोने लगीं। वहीं प्रवीण महाजन का कहना था कि वह इस फैसले के लिए तैयार था।

पुलिस ने पिछले साल 14 जुलाई को 650 पेज की चार्जशीट दाखिल की थी। मामले की सुनवाई शुरू होने से पूर्व अभियोजन पक्ष द्वारा 58 गवाहों की सूची अदालत को सौंपी गई। इनमें से 32 लोगों की गवाही ली गई।

गौरतलब है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद महाजन की वर्ली स्थित उनके निवास पर प्रवीण महाजन ने 22 अप्रैल 2006 को गोली मार दी थी।



संबंधित खबरें
* एसएमएस में छेड़छाड़: सारंगी महाजन
* एसएमएस से छेड़छाड़ पर कोर्ट ने उठाया सवाल
* महाजन हत्याकांड : बंद कमरे में होगी सुनवाई
* महाजन हत्याकांड : अदालत में रो पड़ीं पूनम
* महाजन हत्याकांड: पूनम देंगी गवाही





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: