Business
Dalal Street Dalal Street मुंबई.बांबे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में आज सुबह से ही गिरावट का दौर जारी है। दोपहर 1.45 तक सेंसेक्स 395.41 अंक नीचे गिरकर 19635.42 के स्तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 154.55 अंक नीचे गिरकर 5895.15 अंकों के स्तर पर पहुंचा।
एफएमसीजी क्षेत्र तेजी में है जबकि अचल सम्पत्ति, धातु, पीएसयू, ऊर्जा और तेल व गैस क्षेत्र में बड़ी गिरावट है। सेंसेक्स में शामिल तीस शेयर में से केवल सिप्ला, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस और अम्बुजा सीमेंट के शेयर बढ़त पर हैं।
भारती एयरटेल, ओएनजीसी, हिंडाल्को, डीएलएफ, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस कम्युनिकेशन, भेल और टीसीएस के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट पर हैं।
आज सुबह बाजार खुलने के पांच मिनट के भीतर ही सेंसेक्स 77.61 अंकों की गिरावट के साथ 19,953.22 अंकों के स्तर पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी गिरावट का दौर देखा गया। निफ्टी खुलते ही 56.55 अंकों की गिरावट के साथ 5991.15 अंकों के स्तर पर पहुंच गया।