Business
Dalal Street Dalal Street मुंबई. अमेरिका में बढ़ी महंगाई दर के कारण व्यय घटने और आगे ब्याज दरों के सीमित होने के डर से उभरते हुए बाजारों में निवेश की रफ्तार कम रही और सेंसेक्स मध्य सत्र में 400 से ज्यादा अंक गिर गया।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स सप्ताह की शुरुआत में ही आज दोपहर 1.30 बजे 402.44 अंक लुढ़ककर 19628.39 के आंकड़े पर आ गया। बाजार में इस गिरावट के दौरान कई बड़ी कंपनियों के शेयरों के दाम गिरे हैं।
दूसरी तरफ, राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज निफ्टी भी 158.95 अंक लुढ़क गया और 5888.75 के आंकड़े पर पहुंच गया। अमेरिका में शुक्रवार को स्टैंडर्ड एंड पुअर्स 500 इंडेक्स में 1.4 प्रतिशत की गिरावट के बाद एशियन स्टॉक बाजारों में आज सुबह से ही गिरावट देखी गई।