bhaskar Web English
HomeNewsIndians Abroad Indians Abroad

मलेशिया : 31 भारतीय आरोपमुक्त

कुआलालांपुर.मलेशिया सरकार ने 31 भारतीय मूल के लोगों पर लगाए गए हत्या के प्रयास के आरोप वापस ले लिए। भेदभाव को लेकर सरकार के खिलाफ हुए प्रदर्शन के बाद इन पर हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया था।

अटॉर्नी जनरल गनी पेटेन ने इन लोगों पर से हत्या के प्रयास के आरोप वापस लेने की घोषणा की। इस घोषणा का स्वागत किया गया। सभी 31 लोग हिंदू राइट्स एक्षन फोर्स (हिंद्राफ) के सदस्य हैं। हालांकि इनमें से 26 लोगों पर नुकसान पहुंचाने और अवैध रूप से लोगों को एकत्रित करने का आरोप चलता रहेगा। इस आरोप के मामले में कलांग सेशन कोर्ट ने सभी 26 लोगों को जमानत पर रिहा कर दिया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 27 दिसंबर को होगी।

गौरतलब है कि हिंद्राफ ने भेदभाव के खिलाफ प्रदर्शन का आयोजन किया था। इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठियां बरसाई थी। इसके बाद मलेशिया पुलिस ने हिंद्राफ के 31 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: