मेलबोर्न. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने क्रांतिकारी डे-नाइट टेस्ट बॉल की खोज के लिए एक अध्ययन समिति बना दी है।
एक अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि डे-नाइट टेस्ट मैच के बारे में सीए के सीईओ जेम्स सूदरलैंड एक निर्णायक रिपोर्ट चाहते हैं। हालांकि पहले ही गेंद बनाने वाले कंपनी कूकाबरा ने इस बारे में ऐसी गेंद के बारे में संदेह जताया है।
सूदरलैंड के हवाले से हैरॉल्ड सन ने लिखा है कि महत्वपूर्ण यह है कि हम यह कर रहे हैं और हम सबसे अच्छी और संभावित सलाह दे रहे हैं। मुझे ऐसा कोई कारण नहीं दिखता कि आप सवाल तक न पूछ पाएं।
सूदरलैंड ने साफ तौर पर कहा है कि यह गेंद पारंपरिक रूप से लैदर की गेंद की तरह की तो बिल्कुल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इन दिनों सिंथैटिक पर काफी काम हो रहा है। लेकिन हम कौन होते हैं यह कहने वाले कि यह काम का होगा। फिलहाल इस सवाल को तकनीकी विशेषज्ञों के लिए छोड़ देना चाहिए।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सीए ने डे-नाइट टेस्ट क्रिकेट मैच का आइडिया दिया था और इस पर गंभीरता से सोच-विचार करने की बात कही थी। अगर डे-नाइट क्रिकेट टेस्ट शुरू होता है तो यह क्रिकेट जगत में 130 साल पुरानी परंपरा को तोड़ने वाली क्रांति होगी।
संबंधित खबरें
* अब डे-नाइट टेस्ट मैच!