bhaskar Web English
HomeNewsNational National

रिजवान : कोर्ट ने 8 जन. तक रिपोर्ट मांगी

कोलकाता.कोलकाता हाईकोर्ट ने सीबीआई को निर्देश दिया है कि वह 8 जनवरी तक कम्प्यूटर ग्राफिक्स रिजवानउर रहमान की मौत से जुड़े मामले की रिपोर्ट पेश करे।

सीबीआई के वकील रंजन राय की दलीलों को स्वीकार करते हुए न्यायाधीश सुमित्रा पाल ने सीबीआई को 8 जनवरी तक का समय देते हुए रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

इससे पहले हाईकोर्ट ने 16 अक्टूबर को इस केस की सुनवाई करते हुए रिजवान मामले से संबंधित सभी रिपोर्टो को 2 महीने में पूरा करने के बाद उसे 17 दिसंबर तक पेश करने का समय दिया था। लेकिन जांच पूरी नहीं हो पाने के कारण सीबीआई रिपोर्ट पेश कर पाने में नाकाम रही।

गौरतलब है कि रिजवानउर रहमान ने कोलकाता के मशहूर उद्योगपति अशोक टोड़ी की बेटी प्रियंका टोडी से बकायदा विवाह अधिनियम के तहत 18 अगस्त को शादी की थी। सितंबर माह में रिजवान की लाश दमदम इलाके में रेल पटरियों पर मिली थी। पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला करार दिया था। बाद में कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश पर इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: