bhaskar Web English
HomeNewsNational National

दिल्ली हवाई अड्डे पर धमाके की धमकी

नई दिल्ली. एयर इंडिया के कॉल सेंटर ने सोमवार को एक ईमेल मिलने का दावा किया है जिसमें अगले साल जनवरी में दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विस्फोट की धमकी दी गई है।

हवाई अड्डे के सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा शुरू कर दी गई है। एयरपोर्ट और सुरक्षा कर्मचारी यात्रियों के आने-जाने और हवाई अड्डे पर होने वाली हर हलचल पर निगाह रखे हुए हैं।

खबरों के मुताबिक गुड़गांव के उद्योग विहार पुलिस थाने में इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने शुरुआती जांच शुरू कर दी है। गुड़गांव पुलिस ने बताया है कि ईमेल भेजने वालों ने 12 जनवरी 08 को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को उड़ाने की धमकी दी है।

अभी इस मामले में पुलिस ने न तो कोई गिरफ्तारी की है और न ही ईमेल भेजने वालों का कोई सुराग मिल सका है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: