bhaskar Web English
HomeBusinessCorporate Corporate

अब उत्पादों का डिजायन शुरू करेगी मारुति

नई दिल्ली.Marutiकार उत्पादन में अग्रणी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड वर्ष 2010 से भारत में कारों की डिजायनिंग का काम शुरू करेगी। इसके लिए कंपनी अपने लगभग 100 कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए जापान जापान भेजा है।

मारुति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक एस वाई सिद्दकी ने बताया कि हम अपने लगभग 100 लोगों को सुजुकी जापान में अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में प्रशिक्षित करवा रहे है। उन्हें जापान में दो वर्षो के लिए भेजा गया है जो बैचों में वर्ष 2008-2010 के बीच में आएंगे।

सिद्दीकी ने बताया कि प्रशिक्षण में डिजाइनिंग एवं अनुसंधान आधारित क्षमताओं को विकसित करना भी शामिल होगा ताकि वर्ष 2010 भारतीय बाजार में कंपनी अपनी डिजाइन की गई कारों को पेश कर सके। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मानव संसाधन अनुसंधान निवेश एवं प्रशिक्षण गतिविधियां वर्ष 2010 के लिए केंद्रित है।

कंपनी के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी सिंजो नाकानिशी के मुताबिक मारुति सुजुकी ने वर्ष 2010 से सालाना 10 लाख कारों को बेचने की योजना बनाई है। जगदीश खट्टर की जगह सिंजो 19 दिसंबर से नए पद पर कामकाज संभालेंगे। नाकानिशी ने इस महीने की शुरुआत में बताया कि कंपनी आगामी तीन वर्षो में 1750 करोड़ रुपये के खर्च पर अनुसंधान एवं विकास केंद्र स्थापित करेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: